स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर में क्या होता है अंतर? मानसून के बीच बढ़ रहा H1N1 का खतरा, हल्के में न लें ऐसे लक्षण

क्या आप जानते हैं वायरल फीवर और स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बीच क्या अंतर होता है और ये कितना खतरनाक हो सकता है? अक्सर लोग H1N1 को आम फीवर समझकर इग्नोर कर बैठते हैं, जोकि खतरनाक हो सकता है.

Swine Flu Vs Viral Fever Symptoms Difference

स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर में क्या होता है अंतर? (Image: Pexels)

दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी है, रोज हल्की से भारी बारिश होती रहती है, जिससे गर्मी से राहत तो मिलती ही है, लेकिन पानी भरने के कारण थोड़ी दिक्कत का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन इसी बीच एक स्वास्थ्य समस्या मानसून की आड़ में फैल रही है, जिससे ज्यादातर लोग आम वायरल फीवर समझकर नजरअंदाज कर देते है, लेकिन हकीकत में ये स्वाइन फ्लू होता है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या को हल्के में लेने से मरीज की मौत तक हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि इस स्टोरी समझें कि स्वाइन फ्लू और आम वायरल फीवर में क्या अंतर होता है? साथ ही, दोनों के लक्षण एक दूसरे से कैसे अलग होते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में दिल्ली-NCR को इस फ्लू ने किया था परेशान

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का पहला बड़ा हमला 2009 (वैश्विक महामारी के दौरान) में हुआ था, लेकिन साल 2015 में इस बीमारी का गंभीर प्रकोप देखा गया था. इस दौरान देशभर में 33,000 से ज्यादा लोग इस फ्लू से संक्रमित हुए और लगभग 2,900 से 3,000 लोगों की जान चली गई थी. राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल थे. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये स्वास्थ्य समस्या कितनी ज्यादा गंभीर है और न काबिल-ए-नजरअंदाज है.

H1N1 अचानक मानसून में क्यों बढ़ जाता है

H1N1 यानी स्वाइन फ्लू का खतरा अक्सर मानसून के दौरान ज्यादा देखा जाता है, जिसको लेकर सवाल उठता है कि आखिर इस मौसम में ऐसा क्या है? बता दें कि बारिश के मौसम में तापमान और नमी में बदलाव, बंद कमरों में ज्यादा समय बिताना और लोगों के बीच नजदीकी संपर्क इस फ्लू वायरस को फैलने की संभावना बढ़ा सकता है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन ये खांसी या छींक के दौरान निकलने वाली संक्रमित बूंदों और दूषित सतहों के संपर्क से भी संक्रमण फैल सकता है.

विज्ञापन

कैसे दिखते हैं H1N1 के लक्षण कैसे दिखते हैं?

इस बात का ध्यान दें कि सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि वायरल फीवर H1N1 ही है, क्योंकि सामान्य फ्लू और कई दूसरे वायरल संक्रमण में भी लगभग ऐसे ही लक्षण दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण इस प्रकार है;

  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • लगातार खांसी और गले में खराश
  • नाक बंद होना या पानी बहना
  • सिरदर्द और शरीर में दर्द
  • बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी
  • बच्चों में कभी-कभी उल्टी या दस्त जैसी परेशानी

इसके अलावा अगर आपको सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी आदि के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराएं, क्योंकि कई बार इसके लक्षण खतरनाक रूप भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे H1N1 से करें अपना बचाव

H1N1 समेत अन्य फ्लू संक्रमण से बचाव के लिए कुछ सही आदतों को अपनाना जरूरी हो जाता है, जिसमें हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ रखना, खांसते वक्त मुंह और नाक को ढकना, बीमार व्यक्ति के ज्यादा नजदीक न  रहना और मास्क पहने रखना. इसके साथ ही, साफ-हल्दी भोजन करना, पर्याप्त पानी पीना और पूरी नींद लेना आदि शामिल है. ये भी जान लीजिए कि इस गंभीर फ्लू का खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चे, 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों खासतौर से डायबिटीज, दिल की बीमारी से परेशान लोग, अस्थमा, COPD या किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के बीच ज्यादा रहता है. अगर आपको कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ