हल्दी वाला दूध रोज पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानिए सही तरीका

क्या आप जानते हैं किचन में रखी हल्दी को दूध के साथ पीने से क्या फायदा मिलता है? आइए इस स्टोरी में जानते हैं, हल्दी के दूध के फायदे.

Turmeric Milk Daily Benefits And Side Effects

हल्दी का दूध सेहत के लिए कितना फायदेमंद. (Image: Pexels)

Turmeric Milk Benefits: लगभग हर घर में हल्दी वाले दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहते हैं, का सेवन दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है. हल्दी का दूध जुकाम से लेकर कमजोरी तक कई तरह की परेशानियों से राहत के लिए पिया जाता है. इसलिए आज भी कई लोग इसे हेल्दी आदत समझकर अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं. लेकिन सवाल उठता है कि, क्या हर व्यक्ति को हल्दी का दूध पीना चाहिए? या इसे किसी सीमित मात्रा में लेना चाहिए? आखिर हल्दी का दूध कैसे फायदेमंद हो सकता है? इन्हीं सब सवालों का जवाब हाल ही में डॉ. बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करके दिया है. आइए जानते हैं कि हल्दी के दूध के क्या फायदे होते हैं और वे कैसे मिल सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी वाला दूध क्यों माना जाता है फायदेमंद?

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

डॉ. छाजेर ने बताया कि हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसमें शरीर की सूजन कम करने की क्षमता होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्ट में होने वाली ब्लॉकेज का एक कारण सूजन भी होती है, ऐसे में हल्दी इसे कम करने में असरदार हो सकती है.

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का एक तत्व होने की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और शरीर की सेल्स डैमेज होने से भी बचती हैं.

विज्ञापन

हार्ट और कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

हल्दी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी कारगर मानी जाती है और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी और पाचन में भी मददगार

हल्दी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसके साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर हो सकती है.

विज्ञापन

बुढ़ापे को रोकने में मददगार

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने का भी काम करती है, जिसकी वजह से बुढ़ापा जल्दी नहीं झलकता है.

विज्ञापन

रोज पीने के लिए जान लें सही तरीका

डॉ. छाजेर बताते हैं कि हल्दी का दूध पीने के लिए हमेशा स्किम्ड मिल्क (Skimmed Milk) या फिर डबल टोंड मिल्क का ही इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि दूध में ज्यादा हल्दी नहीं डालनी है, सिर्फ आधे से एक चम्मच हल्दी ही डालें. इसे और भी फायदेमंद बनाने के लिए आप इसमें काली मिर्च, दालचीनी और अदरक भी डाल सकते हैं. इसके बाद आप हल्दी के दूध को हल्का गुनगुना करके आराम से पी सकते हैं.

विज्ञापन

पीने से पहले ये लोग रखे ध्यान

अगर आप पहले से कोई ब्‍लड थिन करने की दवा ले रहे हैं तो हल्दी का दूध पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि हल्दी में पहले से ही खून को पतला करने के गुण होते हैं. इसके अलावा जिन्हें गॉल ब्लैडर से संबंधित कोई समस्या है, पेट की कोई समस्या है या फिर अगर आपको डॉक्टर ने पानी पीने की कोई सीमा बता रखी हो, उन्हें चाहिए कि हल्दी के दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि, हल्दी वाला दूध कोई चमत्कार नहीं है. इसके सेवन के साथ-साथ आपको अपनी डाइट और वर्कआउट का भी ख्याल रखना पड़ेगा, तभी जाकर आपको इसका फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ