हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, सरकार ने जारी की एडवाइजरी; मास्क पहनें और भीड़ से बचें

दिल्ली में H1N1 मामलों में बढ़ोतरी के बीच घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है. अगर बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर से बात करें.   

विज्ञापन
सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी. Image Credit- Freepik

दिल्ली में इन दिनों H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक राजधानी में 2602 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं. इनमें 2392 मामले इन्फ्लूएंजा ए और 210 इन्फ्लूएंजा बी के हैं. इन्फ्लूएंजा ए के मामलों में 1777 H1N1 वायरस के हैं. पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार को ही 159 नए स्वाइन फ्लू  के मामले सामने आए, जिनमें 114 H1N1 के थे. ऐसे में सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है, जिसे आपको भी फॉलो करना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है

सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. एडवाइजरी में सांस से जुड़ी साफ-सफाई का ध्यान रखने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने को कहा गया है. खासकर ऐसी जगहों पर जहां लोगों के बीच दूरी रखना मुश्किल हो, वहां मास्क पहनना वायरल इंफेक्शन से बचाने का काम करता है.  

विज्ञापन

खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकें

सरकार ने लोगों से खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढकने की सलाह दी है. इसके अलावा, हाथों को साबुन और पानी से साफ करते रहें और बिना जरूरत आंखों, नाक और मुंह को छूने से भी बचना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग ने भीड़ भाड़ जगहों पर थूकने से या मुंह खोलकर न चलने की सलाह दी है. 

बीमार इंसान से दूरी बनाएं

अगर किसी इंसान में सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं तो उसके बहुत करीब जाने से बचना चाहिए. इसी तरह खुद में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो दूसरों से भी बचकर रहें ताकि वायरस फैलने का खतरा कम हो जाए. दिल्ली सरकार की मौजूदा सलाह भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत?

H1N1 जैसे इंफेक्शन से बचने के लिए छोटे बच्चों, महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त या कमजोर इम्यूनिटी वाले आदि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. इन लोगों में वायरस होने का खतरा ज्यादा रहता है तो आपको बुखार जैसे लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

किन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनकर ही जाएं. बिना मास्क के बाहर जाना खतरे से खाली नहीं होगा.  
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें. इसके बाद हाथों को साफ करें या साबुन की मदद से हाथों को धो लें. 
  • आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें. इससे खतरा ज्यादा बढ़ जाता है और अगर आप किसी से हाथ मिला रहे हैं तो बिल्कुल नाक पर हाथ न लगाएंं.
  • अगर आपको बुखार है और दवा लेने के बाद भी नहीं उतर रहा तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में क्या पिएं? एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताईं 5 हेल्दी ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Health & Family Welfare

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola