क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है

Difference Between Tumor And Cancer: दाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट से जानिए ट्यूमर और कैंसर एक ही हैं या अलग-अलग. इन दोनों के बीच के संबंध और अंतर को आसानी से समझा जा सकता है

Are tumors the same as cancer
1 / 7
Are tumors the same as cancer

Tumor And Cancer Difference: कैंसर और ट्यूमर एकदूसरे से जुड़े तो होते हैं लेकिन पूरी तरह एक नहीं है. इन दोनों में एक बड़ा अंतर है जिसे अक्सर ही लोग नजरअंदाज कर देते हैं. इससे पैनिक क्रिएट होता है. दाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट ने इस कंफ्यूजन को दूर किया है. यहां जानिए एक्सपर्ट के अनुसार, कैंसर और ट्यूमर में क्या अंतर है, ये दोनों एकदूसरे से किस तरह संबंधित हैं और कैसे अलग हैं. इस तरह आप ट्यूमर और कैंसर के फर्क को बेहतर तरह से समझ सकते हैं.

विज्ञापन

ट्यूमर क्या होता है?

ट्यूमर क्या होता है?2 / 7

शरीर में अनकंट्रोल्ड ग्रोथ को ट्यूमर कहा जाता है. यह ग्रोथ कैंसर वाली हो सकती है या फिर नॉन-कैंसरस भी हो सकती है. ट्यूमर सॉलिड टिशूज जैसे ऑर्गन, मसल या हड्डियों में पनपता है. यह आस-पास के टिशूज तक खून या लिम्फ सिस्टम के माध्यम से फैल सकता है. Image Credits - AI

विज्ञापन

ट्यूमर और कैंसर में क्या अंतर है?

ट्यूमर और कैंसर में क्या अंतर है?3 / 7

कैंसर ऐसी बीमारी है जिसमें सेल्स शरीर की किसी भी हिस्से में बेकाबू होकर बंटने लगती हैं. कैंसर वाले ट्यूमर शरीर के आस-पास के टिशूज में फैल सकते हैं और जैसे-जैसे वे बढ़ते हैं कुछ कोशिकाएं शरीर के दूसरे हिस्सों में जाकर नए यानी सेकंडरी ट्यूमर बना सकती हैं जिन्हें मेटास्टेसिस भी कहते हैं. Image Credits - AI

क्या सभी ट्यूमर कैंसर वाले होते हैं?

क्या सभी ट्यूमर कैंसर वाले होते हैं?4 / 7

इसका जवाब स्पष्ट है कि सभी ट्यूमर कैंसर वाले नहीं होते हैं. सॉलिड ट्यूमर 2 तरह के होते हैं, एक मलाइनेंट जो कैंसर वाला ट्यूमर है, और दूसरा बिनाइन जो नॉन-कैंसरस ट्यूमर है. Image Credits - AI

विज्ञापन

कैसे पता चलता है ट्यूमर कैंसर वाला है या बिना कैंसर वाला?

कैसे पता चलता है ट्यूमर कैंसर वाला है या बिना कैंसर वाला? 5 / 7

कैंसर का पता लगाने के लिए डॉक्टर ट्यूमर की जांच करते हैं. इसके लिए ट्यूमर की बायोप्सी की जाती है जिससे पता चलता है कि ट्यूमर कैंसरस है या बिनाइन है. Image Credits - Pexels

क्या बिनाइन ट्यूमर जानलेवा होते हैं?

क्या बिनाइन ट्यूमर जानलेवा होते हैं? 6 / 7

बिनाइन ट्यूमर फैलते नहीं हैं और पूरे शरीर में ट्रैवल नहीं करते हैं. ऐसे में ज्यादातर बिनाइन ट्यूमर जानलेवा या जिंदगी को खतरे में डालने वाले नहीं होते हैं. लेकिन, कुछ ब्रेन ट्यूमर इंफ्लेमेशन के चलते और आस-पास के टिशूज पर प्रेशर डालने के कारण खतरनाक हो सकते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

ट्यूमर और कैंसर की स्टेज

ट्यूमर और कैंसर की स्टेज 7 / 7

प्राइमेरी ट्यूमर कितना बड़ा था और कितना फैल चुका है इससे कैंसर की स्टेज का पता लगाया जाता है. यह देखा जाता है कि क्या ट्यूमर लिम्फ नोड्स या शरीर के अन्य हिस्सों तक कितना फैला है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में बढ़े H1N1 के मामले, मरीजों को सांस लेने में हो रही दिक्कत, सभी के लिए इन 7 लक्षणों पर नजर रखना जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन