स्वामी रामदेव ने बताया सर्दियों में बॉडी डिटॉक्स करने का फॉर्मूला, दूर हो जाएंगी बीमारियां

Baba Ramdev Health Tips: सर्दियों में भी शरीर की अंदरूनी सफाई करना जरूरी होता है क्योंकि यह मौसम फॉग और पॉल्यूशन का होता है। इन दिनों प्रदूषण के हानिकारक कण शरीर के अंदर जा सकते हैं, जिससे आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। हम आपको सर्दियों में बॉडी डिटॉक्स करने का देसी फॉर्मूला बता रहे हैं, जो स्वामी रामदेव ने बताया है।

baba ramdev health tips

baba ramdev health tips

विज्ञापन

Baba Ramdev Health Tips: बॉडी को साफ रखना जरूरी होता है फिर चाहे, वो बाहरी सफाई हो या अंदरूनी सफाई। बाहरी सफाई के लिए तो लोग रोजाना नहाते हैं लेकिन अंदरूनी सफाई कैसे होगी? इसके लिए सबसे सही तरीका खान-पान का है। शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के लिए आप जूस का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सर्दियों का मौसम ठंड के साथ-साथ प्रदूषण और स्मॉग का भी होता है। उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण की मात्रा अधिक होती है, जो सांस के रास्ते हमारे शरीर के अंदर प्रवेश करती है, जिससे लंग्स, हार्ट से लेकर खून में गंदगी जमा हो जाती है। इससे कई गंभीर रोग भी हो सकते हैं। इस कारण हमें हमारे शरीर की अंदर से सफाई करना भी जरूरी होता है। हम आपको स्वामी रामदेव के बॉडी डिटॉक्स का फॉर्मूला शेयर कर रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है।

स्वामी रामदेव देश के एक जाने-माने योगगुरु और आयुर्वेदिक उपचारों के सलाहकार हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। योगगुरु के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी हैं, जहां वे अक्सर सेहत और योग से जुड़े वीडियोज लोगों को शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने सर्दियों में विंटर डिटॉक्स का एक फॉर्मूला बताया है, जो आपकी सेहत के लिए जबरदस्त है।

विज्ञापन

क्या है यह फॉर्मूला?

Body Detox करने के लिए स्वामी रामदेव ने एक हेल्दी विंटर जूस पीने की सलाह दी है। यह एक ग्रीन जूस है, जो सिर्फ इन 3 चीजों को मिलाकर बनता है। ये तीनों चीजें सर्दियों में आसानी से मिल भी जाती हैं। इसे बनाने के लिए स्वामी रामदेव ने पालक, खीरा और अदरक लिया है। सबसे पहले हमें पालक के छोटे पत्तों को साफ करना होगा और खीरे को धोकर टुकड़ों में काटना होगा। इसके बाद अदरक के छोटे टुकड़े करने होंगे। अब इन तीनों चीजों को मिलाकर मिक्सर में ग्राइंड करना होगा और फिर छानकर पी लें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

विज्ञापन

विंटर जूस के बेनेफिट्स

  1. स्वामी रामदेव ने बताया कि पालक फाइबर का सोर्स है, जो पेट को साफ करता है।
  2. खीरा एंटीऑक्सिडेंट्स और हाइड्रेशन का ख्याल रखता है और हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
  3. अदरक पाचन बढ़िया रखता है, सर्दी-खांसी से बचाता है और सूजन को भी कम करता है।

स्वामी रामदेव कहते हैं अगर इस जूस में नींबू या फिर आंवला डालते हैं, तो यह और भी फायदेमंद बन जाता है। इसे पीने से विटामिन-सी की कमी भी पूरी हो जाती है। मगर जिन लोगों को हड्डियों और बदन दर्द की समस्या रहती है, वे इसे न डालें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ