हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Suniel Shetty को सिर में होता था दर्द, पता चला खाने से जुड़ी यह एलर्जी है वजन, जानिए कैसी है सुनील की डाइट

Suniel Shetty Food Allergy: खाने की इस एलर्जी के कारण सुनील शेट्टी चावल ज्यादा खाते हैं. सुनील शेट्टी की डाइट कैसी है और वह क्या खाना पसंद नहीं करते हैं, जानिए यहां.

विज्ञापन
सुनील शेट्टी को किस खाने से एलर्जी है.

Suniel Shetty Health: 65 वर्षीय सुनील शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. सोशली मीडिया पर भी फैन्स सुनील की फिटनेस की तारीफ करते हैं और अक्सर उनसे पूछते भी हैं कि उनकी इस तंदरुस्ती का राज क्या है. असल में सुनील की डाइट एक एलर्जी के चलते कुछ सालों पहले ही बदल गई थी. 3 साल पहले निखिल कामथ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्हें खाने से जुड़ी एक एलर्जी (Food Ellergy) है जिस कारण वह गेंहू को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं. सुनील ने इस बात का भी जिक्र किया कि वे क्या खाते हैं क्या नहीं और किस तरह खुद को फिट रखते हैं.

यह भी पढ़ें – Manisha Koirala ने अंडाशय कैंसर की लास्ट स्टेज में करावाया टेस्ट, Ovarian Cancer के लक्षणों को किया था इग्नोर

सुनील शेट्टी को कौन सी एलर्जी है

सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, “मुझे शाम होने तक सिर में दर्द होने लगता है और यह इसलिए था क्योंकि एक पेट की दिक्कत होती थी. मुझे एहसास हुआ कि सभी परेशानियों की वजह गट है.” इसके बाद ही सुनील ने नोटिस किया कि उनकी थाली में ही कुछ ऐसा खाना है जो उन्हें सूट नहीं कर रहा है. आने वाले सालों में सुनील के कई एलर्जी टेस्ट हुए और उन्हें पता चला कि उन्हें ग्लूटन एलर्जी (Gluten Allergy) है. सुनील ने कहा, “ग्लूटन ऐसी चीज है जिसने मेरे लिए कभी काम नहीं किया. शायद इसलिए क्योंकि मैं ऐसे बैकग्राउंड से आता हूं जो गेंहू से ज्यादा चावल की बात करता है. मुझे अपनी जड़ों में वापस जाना पड़ा.” सुनील शेट्टी का जन्म कर्नाटक में हुआ था जहां गेंहू से ज्यादा चावल खाया जाता है. इसीलिए सुनील ने अपनी डाइट में गेंहू को हटाकर चावल को ज्यादा शामिल करने का फैसला लिया.

विज्ञापन

गेंहू को हटाकर चावल को डाइट का हिस्सा बनाना सुनील की सेहत के लिए अच्छा रहा. बाद में सुनील को पता चला कि ग्लूटन की ही तरह उन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स भी दिक्कत देते हैं और लैक्टोस उनके लिए परेशानी है. इसके बाद सुनील लैक्टोस फ्री दूध पीने लगे.

एक दिन में क्या खाते हैं सुनील शेट्टी

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने बताया था कि वे दिन में 3-4 अंडे का सफेद हिस्सा खाते हैं क्योंकि उन्हें अंडे का पीला भाग खाना पसंद नहीं है. वे अंडों के साथ ग्लूटन फ्री ब्रेड या टोस्ट खाते हैं. दिनभर में सुनील 1600 से 1700 कैलोरी लेते हैं और कभी-कभी 1900 कैलोरी तक ले लेते हैं.

प्रोटीन की जरूरत मछली, चिकन और अन्य स्त्रोतों से पूरी हो जाती है और चावल से कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो सुनील को सूट करता है. सुनील शुगर और सॉल्ट भी मोडरेशन में लेते हैं. शाम 7 बजे तक सुनील अपना डिनर कर लेते हैं और उसके बाद कम से कम 30 मिनट तक एक्टिव रहने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

क्या होती है ग्लूटन एलर्जी

ग्लूटन एलर्जी एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर ग्लूटन नामक प्रोटीन को पचा नहीं पाता है और इसका नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ता है. ग्लूटन मुख्यरूप से गेहूं और जौ जैसे अनाजों में होता है. ग्लूटन ही आटे को लचकदार और बाइंडिंग की क्षमता देता है. जिस व्यक्ति को ग्लूटन एलर्जी होती है वह ग्लूटन वाला खाना खाने से परहेज करता है.

विज्ञापन

ग्लूटन एलर्जी होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं

ग्लूटन एलर्जी में अगर ग्लूटन वाला खाना खाया जाए तो पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे पेट फूलना, पेट में गैस बनना, दस्त या फिर कब्ज हो जाना. इसके अलावा थकान होना, कमजोरी होना, त्वचा की दिक्कतें, स्किन पर खुजली, सिर में दर्द, जोड़ों में दर्द और वजन घटने जैसे लक्षण (Gluten Allergy Symptoms) नजर आते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – क्या सांस फूलना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण है? WHO के अनुसार Lung Cancer के 7 संकेत कौन से हैं, जानिए यहां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola