गर्मी में मटका भी दे सकता है झटका! पानी भरने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान

कुछ लोग गर्मियों में ठंडा पानी पीने के लिए घर में मटका रखते हैं। इसका पानी शरीर को ठंडक देता है, लेकिन हमें इसमें पानी स्टोर करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई बार हम मटका खरीद लाते हैं, लेकिन उसकी साफ-सफाई सही से नहीं करते हैं। यह बीमारियों का कारण बन सकता है। रिपोर्ट में जानते हैं मटका लाने के बाद की कुछ जरूरी टिप्स।

Matka

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में ठंडी चीजें खाना और ठंडा पानी पीना सबको पसंद होता है। हालांकि, फ्रिज भी हर किसी के घर में हैं, जो ठंडे पानी के लिए बेस्ट विकल्प होता है। मगर कुछ लोग आज भी फ्रिज होने के बाद घर में मिट्टी का घड़ा या मटका रखते हैं। मटके का पानी और फ्रिज के पानी में स्वास्थ्य संबंधित अंतर होता है। मटके का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन फ्रिज का पानी नुकसानदायक होता है। मिट्टी के मटके का पानी नेचुरल तरीके से ठंडा होता है और इसमें मिनरल्स भी पाए जाते हैं। वहीं, फ्रिज के पानी की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्म करती है। अगर आप भी घर में मटका ला रहे हैं, तो इन बातों का ख्याल रखिए ताकि आप स्वस्थ रहें।

विज्ञापन

मटका लाने के बाद ध्यान रखें ये 5 बातें

1. मटके की सफाई

विज्ञापन

नया मटका लाने के बाद आपको सबसे पहले बेकिंग सोडा और गर्म पानी का मिश्रण बनाकर उसे मटके में डालकर अच्छे से धो लेना चाहिए। इससे मटके की गंदगी और बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। नियमित रूप से मटके की सफाई करें।

2. सही स्थान पर रखें

विज्ञापन

मटके को हमेशा छायादार और हवादार जगह पर रखें। इससे पानी ठंडा होता है और पानी की गुणवत्ता भी बढ़ती है। सीधे धूप में मटका रखने से पानी गर्म रहेगा।

विज्ञापन

3. पानी भरकर छोड़ दें

जब भी नया मटका लेते हैं, तो शुरुआत में कुछ दिनों के लिए 3-4 दिन तक पानी को भरकर रखें। इसके बाद पानी को फेंक दें। इस प्रक्रिया से मटके की मिट्टी का स्वाद और स्मेल कम हो जाएगी।

विज्ञापन

4. मटका ढककर रखें

हमेशा मटके के पानी को ढक्कन की मदद से ढककर रखें ताकि उसमें धूल-मिट्टी न अंदर जा सके। मगर पूरी तरह से बंद ढक्कन का इस्तेमाल न करें, ताकि पानी को हवा भी मिल सके।

विज्ञापन

5. पानी बदलते रहें

मटके के पानी को बदलते रहें। अगर पानी खत्म होने लगा है, तो आपको पहले उस पानी को पूरा खत्म करना चाहिए और फिर नया पानी भरना है। इस तरह से नया पानी भी भर सकेंगे और मटके की सफाई भी हो जाएगी। मटके से पानी निकालने के लिए हाथों की बजाय पानी निकालने वाले उपकरण का उपयोग करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ