पेट के अंदर की गंदगी कैसे साफ करें? बाबा रामदेव ने कहा खा ली यह चीज तो सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट

How To Clean Stomach: अगर आपके पेट में भी अक्सर गैस बनती है, कब्ज की समस्या है और सुबह पेट साफ करने में तकलीफ होती है तो यहां जानिए बाबा रामदेव पेट साफ करने का क्या तरीका बता रहे हैं. योगगुरु के बताए टिप्स पेट की गंदगी निकालने में मददगार होंगे.

BABA RAMDEV constipation

सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें?

Pet Saaf Kaise Kare: पेट की दिक्कतों से अनेक लोग दोचार होते हैं. कभी पेट में अपच हो जाती है, कभी गैस रहती है तो ऐसे कितने ही लोग हैं जो लंबे समय से चली आ रही कब्ज से परेशान हैं. अगर आपकी भी ऐसी ही दिक्कतें हैं तो बाबा रामदेव की सलाह आपके काम आएगी. योगगुरु बाबा रामदेव बताते हैं कि पेट की अच्छी तरह से सफाई करने के लिए और कब्ज (Constipation) से छुटकारा पाने के लिए खानपान से जुड़ी आदतों में बदलाव किया जा सकता है. बाबा रामदेव बताते हैं कि क्या खाने पर कब्ज से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट की गंदगी कैसे करें साफ | How To Clean Stomach

  • बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बताते हैं कि नाशपाती खाने पर कब्ज दूर होती है. इसे चबा-चबाकर खाएं. अगर आपका पेट ठीक तरह से साफ ना हो तो आपको नाशपाती जरूर खानी चाहिए.
  • मूली भी लिवर, पेट और आंतों के लिए बेस्ट होती है. जड़ी मूली खाने पर पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है.
  • कब्ज की दिककत हो तो अमरूद, पपीता और अनार का सेवन भी फायदेमंद होता है. इससे पेट तेजी से साफ होता है.
  • गर्म दूध में इसबगोल मिलाकर पीने पर भी कब्ज से राहत मिलती है. इसबगोल का सेवन पेट की दिक्कतों पर रामबाण साबित होता है.
  • पका हुआ केला खाने पर भी पेट साफ होता है. यह फाइबर से भरपूर फल है जो पेट की सेहत के लिए अच्छा है.
  • सेब खाने पर शरीर को फाइबर मिलता है और कब्ज दूर होती है. यह पेट तेजी से साफ करता है.
  • बाबा रामदेव कहते हैं कि आपको बहुत ज्यादा कब्ज होती है और पेट साफ नहीं होता है तो रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस और आंवला जूस पीने पर भी पेट साफ होने में मदद मिलती है. ये दोनों ही चीजें क्रोनिक कब्ज को दूर करती हैं.

इस तरह खाएं खाना

बाबा रामदेव की सलाह है कि कभी भी खाना तेजी से या जल्दी से नहीं खाना चाहिए. खाने को हमेशा चबा-चबाकर खाएं जिससे खाने के साथ लार अच्छे से बने. इससे खाना बेहतर तरह से पचेगा और कब्ज नहीं बनेगी.

विज्ञापन

त्रिफला भी आएगा काम

कब्ज से परेशान लोगों के लिए त्रिफला भी फायदेमंद है. आप हफ्ते में एक बार त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं. त्रिफला का पाउडर पेट साफ करता है.

विज्ञापन

पिएं इन मसालों का पानी

सुबह खाली पेट जीरा, सौंफ या धनिया का पानी पिया जा सकता है. इन मसालों का पानी पेट के लिए बेहद अच्छा होता है. इनसे पेट साफ होता है और पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं.

विज्ञापन

क्यों जमती है पेट में गंदगी

मैदा और जंक फूड- पिज्जा, बर्गर, बिस्किट या मैदा से बनी चीजें आंतों की दीवारों पर चिपक जाती हैं क्योंकि इनमें फाइबर बिल्कुल नहीं होता.

विज्ञापन

पानी की कमी – पर्याप्त पानी न पीने से मल सख्त हो जाता है और आंतों से बाहर नहीं निकल पाता.

देररात खाना – रात को भारी भोजन करने से शरीर को उसे पचाने का समय नहीं मिलता, जिससे वह पेट में पड़ा-पड़ा सड़ता है.

विज्ञापन

चीनी और तेल का अधिक सेवन – ज्यादा मीठा और तला-भुना खाना लिवर को धीमा कर देता है, जिससे टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं.

शारीरिक एक्टिविटी की कमी – सारा दिन बैठे रहने या एक्सरसाइज न करने से पाचन क्रिया सुस्त पड़ जाती है.

विज्ञापन

तनाव – दिमाग और पेट का गहरा संबंध है. ज्यादा तनाव लेने से पाचन रस कम बनते हैं जिससे खाना ठीक से नहीं पचता.

अधूरी नींद – नींद पूरी न होने से शरीर की गंदगी साफ करने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित होती है.

विज्ञापन

दवाइयों का असर- लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स या दर्द निवारक गोलियां लेने से पेट के अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ