कमजोरी को तुरंत कैसे दूर करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया शरीर में ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए

Weakness Home Remedies: अगर आप भी शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं तो शरीर को मजबूत बनाने के लिए आचार्य बालकृष्ण का बताया नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं किस तर कमजोरी दूर हो जाती है.

SEEDS

Kamjor Sharir Ke Gharelu Upay: घोड़े जैसी ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए?

Acharya Balkrishna Tips: शारीरिक कमजोरी का मतलब है कि ऐसी स्थिति जिसमें शरीर में किसी काम को करने की ऊर्जा ही नहीं रहती है और हर समय शरीर में थकान महससू होती है सो अलग. व्यक्ति चाहे कुछ भी कर ले, कितना ही आराम करे या कितनी ही देर सो ले फिर भी उसे शरीर में कमजोरी (Weakness) और एनर्जी की कमी महसूस होती है. ऐसे में अगर आप भी कमजोरी महसूस करते हैं तो यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण आपकी दिक्कत को दूर करने के लिए क्या नुस्खा बता रहे हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि शरीर की कमजोरी (Sharir Ki Kamjori) दूर करने और शरीर में मजबूती लाने के लिए एक पौधे के बीज आपके बेहद काम आएंगे. बिना देरी किए आप भी जानिए आचार्य किन बीजों के बारे में बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

कमजोरी दूर करने का रामबाण नुस्खा

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि शरीर में कमजोरी हो तो उसे दूर करने के लिए तुलसी का सेवन कर सकते हैं. तुलसी शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती है. कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए और शरीर को मजबूत बनाने के लिए 100 ग्राम तुलसी के बीज (Tulsi Seeds) और आधा किलो मिश्री का पाउडर लेकर पीस लें. रोजाना सुबह-शाम एक चम्मच इस पाउडर को दूध में डालकर पी लें. इससे शराीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर मजबूत बनता है.

विज्ञापन

शरीर में कमजोरी होने के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • शरीर में कमजोरी होने पर हर समय थकान महसूस होती है.
  • चक्कर आने लगता है, अक्सर ही सिर घूमने लगता है.
  • ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होती है.
  • मसल्स में दर्द रहता है और सूजन महसूस होती है.
  • हार्टबीट इररेग्यूलर हो जाती है.
  • सिर में दर्द रहने लगता है.
  • त्वचा पीली पड़ने लगती है.
  • भूख में कमी आ जाती है.
  • बैलेंस बिगड़ने लगता है.

कमजोरी होने के क्या कारण हैं

  • शरीर में रेड ब्लड सेल्स के कम होने पर यानी अनीमिया होने पर कमजोरी महसूस हो सकती है.
  • थायराइड की दिक्कत में कमजोरी हो जाती है. इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है.
  • शरीर में पानी की कमी होने पर कमजोरी महसूस होती है. इससे चक्कर भी आता है और लगता है जैसे शरीर में ताकत ही नहीं है.
  • डायबिटीज, हार्ट डिजीज या फिर ओटोइम्यून डिसोर्डर होने पर शरीर कमजोर हो जाता है.
  • नींद से जुड़ी दिक्कतों में कमजोरी महसूस होती है.

कमजोरी दूर करने के और कौन से घरेलू उपाय हैं

विज्ञापन

बादाम – कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए बादाम को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. बादाम विटामिन ई के साथ ही प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम से भरपूर होता है. इसे खाने पर शरीर को शक्ति मिलती है.

दूध – प्रोटीन और विटामिन से भरपूर दूध पीने पर भी कमजोरी दूर होती है. यह हड्डियों और मसल्स को मजबूती देता है. हल्के गर्म दूध में शहद मिलाकर पिया जाए तो सेहत दुरुस्त होती है.

विज्ञापन

आंवला – शरीर को मजबूती देने के लिए आंवला का सेवन किया जा सकता है. आंवला विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है. यह कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में कारगर होता है.

मुलेठी – शरीर को मजबूती देने के लिए मुलेठी का सेवन भी किया जा सकता है. यह एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. इसे दूध में मिलाकर पिया जा सकता है.

विज्ञापन

अंडा – कमजोरी से परेशान हैं तो अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. अंडे प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और फॉलिक एसिड से भरपूर होते हैं. दिनभर में एक अंडा भी खा लिया जाए तो शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ