Sugar vs Jaggery: सुबह की चाय पीते हुए अक्सर ही लोगों को कंफ्यूजन होती है कि चाय में चीनी डालें या फिर गुड़ का इस्तेमाल किया जाए. मीठा खाना सभी को पसंद तो होता है, लेकिन मीठा हेल्दी हो तो ज्यादा अच्छा लगता है. ऐसे में किसी को लगता है चीनी खाई जाए तो कोई गुड़ खाने की सलाह देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं चीनी और गुड़ के पोषण और सेहत पर असर में अंतर होता है? ऐसे में यहां जानिए आपकी सेहत के लिए चीनी ज्यादा फायदेमंद है या गुड़ खाने पर ज्यादा फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें – एक महीने तक 5 भीगे बादाम खाने पर क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन से बदलाव नजर आने लगेंगे
सफेद चीनी खाने पर क्या होता है
- सफेद चीनी को गन्ने का रस कई स्टेप्स में प्रोसेस करके बनाया जाता है. इसमें सिर्फ कैलोरी होती है और ना के बराबर पोषण होता है.
- तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है
- वजन बढ़ाने में मदद करती है
- ज्यादा सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है
- दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है चीनी
- शरीर में सूजन और थकान बढ़ा सकती है
- चीनी का एक फायदा यह है कि यह तुरंत एनर्जी देती है
- कम मात्रा में लेने पर शरीर को इंस्टेंट ग्लूकोज मिल सकता है.
ऐसे में एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबे समय तक चीनी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.
गुड़ को क्यों माना जाता है बेहतर
- गुड़ को कम प्रोसेस किया जाता है और इसमें आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम और कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं. इसीलिए गुड़ को चीनी से बेहतर माना जाता है.
- पाचन बेहतर करने में मदद कर सकता है
- शरीर को गर्म रखने में सहायक माना जाता है
- आयरन होने से खून की कमी में फायदेमंद हो सकता है
- खाना खाने के बाद गुड़ खाने से डाइजेशन बेहतर हो सकता है
- सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है
- गुड़ के नुकसान ये हैं कि इसमें भी काफी मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है
- ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है
- डायबिटीज मरीजों के लिए अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
ऐसे में अगर तुलना की जाए तो गुड़ चीनी से ज्यादा बेहतर है, इसमें मिनरल्स होते हैं और इसकी मात्रा आमतौर पर चीनी से ज्यादा ली जा सकती है.
यह भी पढें – बच्चा करने की सही उम्र क्या है? जानिए फर्टिलिटी के नजरिए से कब महिला होती है तैयार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
8 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
8 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
12 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
13 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines