बच्चा करने की सही उम्र क्या है? जानिए फर्टिलिटी के नजरिए से कब महिला होती है तैयार
Best Fertility Age: क्या आप जानते हैं मां बनने की सही उम्र क्या है? यहां जानिए किस उम्र में महिलाओं को मां बनने के बारे में सोचना चाहिए और कौन सी उम्र फर्टिलिटी के नजरिए से बेस्ट मानी जाती है.

Best Age For Pregnancy: मां बनना हर महिला के जीवन का खास और बड़ा फैसला होता है. बच्चा अगर सही उम्र में ना किया जाए तो इससे बच्चे और मां दोनों की सेहत पर और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप बच्चा करने के बारे में सोच रही हैं तो अपनी लाइफस्टाइल, करियर और रिश्ते सभी को देखते हुए और खासकर अपनी सेहत को देखते हुए ही मां बनने का फैसला करना सही होता है. ऐसे में जानिए फर्टिलिटी के आधार पर किस उम्र में महिलाओं को बच्चा करना चाहिए.
बेस्ट फर्टिलिटी एज क्या है
2 / 7महिलाओं में फर्टिलिटी की सबसे सही उम्र 20 से 30 के बीच मानी जाती है. इस उम्र में महिलाओं के अंडों की संख्या और गुणवत्ता सबसे अच्छी मानी जाती है.
30 के बाद कैसी होती है फर्टिलिटी
3 / 730 की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इस दौरान अंडों की संख्या कम होने लगती है और गुणवत्ता के बाद बदलाव आने लगता है. खासकर 35 की उम्र के बाद ये लक्षण ज्यादा स्पष्ट होते हैं.
गर्भधारण में दिक्कतें
4 / 735 के बाद महिलाओं में गर्भधारण करने में दिक्कतें आने लगती हैं और इसीलिए डॉक्टर की मदद या मेडिकल सहायता लेती पड़ती है.
शरीर कब तैयार होता है
5 / 7महिला के 20 साल का होने का बाद ही महिला फिजिकली प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होती है. हेल्दी वेट होना, हार्मोनल संतुलन, पीसीओडी ना होना या कोई गंभीर बीमारी ना होना फिजिकली तैयार होने के संकेत होते हैं.
मेंटली तैयार होना क्यों जरूरी है
6 / 7मां का मेंटली तौर पर तैयार होना जरूरी है. बच्चे के लिए मेंटली तैयार महिला बच्चे की जिम्मेदारी समझती है, तनाव और भावनात्मक बदलाव संभाल सकती है, पार्टनर और परिवार के साथ बेहतर तालमेल रख पाती है और आर्थिक रूप से भविष्य की तैयारी कर पाती है.
देर से मां बनने में आने वाली दिक्कतें
7 / 7अगर 30 से 35 साल की उम्र के बाद मां बना जाए तो इससे मेडिकल दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे में रेग्युलर चेकअप और डॉक्टर की निगरानी में बड़ी उम्र में मां बना जा सकता है. यह भी पढ़ें – पीरियड का रंग ऐसा दिखे तो हो जाएं सावधान, 40 के बाद बीमारी का संकेत हो सकता है Period Color अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.