सफेद चीनी या गुड़, सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानिए इनके फायदे और नुकसान

Sugar or Jaggery: खानपान में सफेद चीनी और गुड़ को शामिल करने को लेकर अक्सर ही कंफ्यूजन बनी रहती है कि दोनों में से क्या बेहतर होता है. ऐसे में यहां जानिए सेहत को दुरुस्त रखने के लिए चीनी का सेवन करें या फिर गुड़ ज्यादा अच्छा है.

Sugar vs jaggery

चीनी और गुड़ में से कौन ज्यादा अच्छा है.

विज्ञापन

Sugar vs Jaggery: सुबह की चाय पीते हुए अक्सर ही लोगों को कंफ्यूजन होती है कि चाय में चीनी डालें या फिर गुड़ का इस्तेमाल किया जाए. मीठा खाना सभी को पसंद तो होता है, लेकिन मीठा हेल्दी हो तो ज्यादा अच्छा लगता है. ऐसे में किसी को लगता है चीनी खाई जाए तो कोई गुड़ खाने की सलाह देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं चीनी और गुड़ के पोषण और सेहत पर असर में अंतर होता है? ऐसे में यहां जानिए आपकी सेहत के लिए चीनी ज्यादा फायदेमंद है या गुड़ खाने पर ज्यादा फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें – एक महीने तक 5 भीगे बादाम खाने पर क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन से बदलाव नजर आने लगेंगे

विज्ञापन

सफेद चीनी खाने पर क्या होता है

  • सफेद चीनी को गन्ने का रस कई स्टेप्स में प्रोसेस करके बनाया जाता है. इसमें सिर्फ कैलोरी होती है और ना के बराबर पोषण होता है.
  • तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है
  • वजन बढ़ाने में मदद करती है
  • ज्यादा सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है
  • दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है चीनी
  • शरीर में सूजन और थकान बढ़ा सकती है
  • चीनी का एक फायदा यह है कि यह तुरंत एनर्जी देती है
  • कम मात्रा में लेने पर शरीर को इंस्टेंट ग्लूकोज मिल सकता है.

ऐसे में एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबे समय तक चीनी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.

गुड़ को क्यों माना जाता है बेहतर

  • गुड़ को कम प्रोसेस किया जाता है और इसमें आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम और कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं. इसीलिए गुड़ को चीनी से बेहतर माना जाता है.
  • पाचन बेहतर करने में मदद कर सकता है
  • शरीर को गर्म रखने में सहायक माना जाता है
  • आयरन होने से खून की कमी में फायदेमंद हो सकता है
  • खाना खाने के बाद गुड़ खाने से डाइजेशन बेहतर हो सकता है
  • सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है
  • गुड़ के नुकसान ये हैं कि इसमें भी काफी मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है
  • ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है
  • डायबिटीज मरीजों के लिए अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.

ऐसे में अगर तुलना की जाए तो गुड़ चीनी से ज्यादा बेहतर है, इसमें मिनरल्स होते हैं और इसकी मात्रा आमतौर पर चीनी से ज्यादा ली जा सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ