Sugar Side Effects: ज्यादा चीनी खाने से शरीर को क्या होंगे नुकसान? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताई सच्चाई

Sugar Side Effects: चीनी खाने से परहेज करने के लिए हमें अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं। मगर हमारे देश में मीठा और चीनी से लोगों का अधिक जुड़ाव है। इसलिए, इससे परहेज करना मुश्किल है। चीनी खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, जानिए।

tips to reduce sugar intake in your diet

tips to reduce sugar intake in your diet

Sugar Side Effects: हमारे खान-पान में हर स्वाद का फूड शामिल होता है जिसमें मीठा भी शामिल है। चीनी भारत की संस्कृति में गहराई तक समाई हुई है जिस वजह से इससे दूरी बनाना मुश्किल है। हमारे यहां हर पार्टी या शादी समारोह में मीठा होना तय है क्योंकि स्वीट डिश के बिना इंडियन्स का खाना खत्म नहीं होता है। मगर सफेद चीनी शुगर का एक ऐसा सब्स्टिट्यूट है, जिसका सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। सफेद चीनी का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी खाने के नुकसान

1. वजन बढ़ना- इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मधुरा पारूलकर बेहकी, जो कि एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं, बताती हैं कि अधिक चीनी शरीर में ज्यादा कैलोरी इनटेक को बढ़ाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। चीनी के सेवन से शरीर में फैट इंक्रीज होता है और यह मोटापे का कारण बन सकता है।

2. ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना- सावा हर्बल की डॉक्टर ऐश्वर्या टंडले के अनुसार, ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। चीनी खाने से शरीर में इंसुलिन तेजी से बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Sugar

3. दिल की बीमारियों का रिस्क- डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर अर्चना बत्रा कहती हैं कि अधिक चीनी का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। इससे हाई बीपी की समस्या बढ़ती है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और शरीर में सूजन होती है, जो दिल की समस्याओं का एक कारण है।

विज्ञापन

4. मेंटल हेल्थ पर असर- सीनियर डायटीशियन डॉ. अंजलि नैन चेतावनी बताती हैं कि ज्यादा चीनी खाने से मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ता है। यह मूड स्विंग्स, चिंता और डिप्रेशन का कारण बनता है, क्योंकि चीनी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या को जन्म देती है।

5. स्किन पर असर- अगर हम ज्यादा सफेद चीनी का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा पर भी असर पड़ता है। यह स्किन के कोलेजन लेवल को प्रभावित करता है, जिससे झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं और स्किन की चमक कम होती है। डाइटीशियन वृति श्रीवास्तव के मुताबिक, चीनी एक एजिंग की समस्या बढ़ाने में सबसे अधिक मदद करने वाला फूड है।

विज्ञापन

कैसे मैनेज करें शुगर इनटेक?

  • फाइबर का सेवन करें, इसके लिए साबुत अनाजों और हरी सब्जियां खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • संतुलित भोजन, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ