Benefits Of Eating Neem Leaves: नीम सिर्फ एक पौधा नहीं है, बल्कि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. हालांकि, इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, जिसके चलते कई लोग इसके पत्ते खाना पसंद नहीं करते हैं. मगर एक्सपर्ट्स इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. कई रिसर्च में बताया गया है नीम का असर बच्चों के दिमाग और शरीर पर अलग तरीके से पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है यह जानना कि इसके क्या फायदे हैं और इसे सही मात्रा में कैसे खाया जाता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिगरेट पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे आपकी ये आदत ले जा रही मौत के करीब
सुबह-सुबह नीम खाने के फायदे क्या हैं?
शरीर को डिटॉक्स करना- नीम के पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को साफ करते हैं और पेट को साफ करते हैं.
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार- नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोइम्युनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं. इसलिए एक्सपर्ट इसका रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं.
स्किन के लिए फायदेमंद- मुंहासे, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं में नीम काफी असरदार माना जाता है. अंदर से शरीर साफ होने पर स्किन भी हेल्दी दिखती है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करना- कुछ शोध बताते हैं कि नीम का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है.
बच्चों के दिमाग पर नीम का असर- एक्सपर्ट्स के अनुसार, नीम में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया और संक्रमण को कम करते हैं, जिससे बच्चों का ओवरऑल हेल्थ बेहतर होता है.
बच्चों की हेल्थ पर कितना असर होता है?
एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चे के लिए नीम के पत्ते बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. ये दिमाग को मजबूत करने का काम करते हैं. अगर आपके बच्चे का दिमाग कमजोर है तो उन्हें नीम के पत्ते खिलाने चाहिए, क्योंकि नीम शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है.
कैसे खिलाएं?
नीम के पत्ते 10 किलो के बच्चे को 1 खिलाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से फायदा दोगुना बढ़ जाता है. इसी तरह अगर आपका बच्चा 20 किलो का है तो उसे सिर्फ 2 नीम के पत्ते खिलाना बेहतर माना जाता है. नीम के पत्ते सुबह चबाकर खाने होंगे, ताकि फायदे आसानी से मिल सकें.
इसे भी पढ़ें- टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या अंतर होता है? यहां जानिए कैसे दिखते हैं लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
24 mins agoपेट में अटक गई है गैस तो तुरंत कर लें ये 3 योग, बाहर निकल जाएगी Stomach Gas
2 hrs agoहाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए यहां
4 hrs agoसर्वाइकल कैंसर की जांच कब और कैसे करानी चाहिए? डॉक्टर ने बताया टेस्ट का नाम
5 hrs agoबार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
20 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
22 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 day agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 day agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines