Stress Side Effects: आजकल हर इंसान किसी न किसी टेंशन में घिरा हुआ है. बदलती लाइफस्टाइल, काम की टेंशन, बढ़ती जिम्मेदारियां और ना जाने क्या-क्या लोगों को अनजाना डर अंदर ही अंदर परेशान कर रहा है. कई बार यही डर धीरे-धीरे स्ट्रेस बन जाता है, जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है. अगर आप वक्त पर स्ट्रेस को कंट्रोल नहीं करते हैं तो इसका असर शरीर पर साफ तौर से दिखाई देने लगता है. कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि जो शारीरिक दिक्कतें उन्हें हो रही हैं, उनकी असली वजह स्ट्रेस है. तरह-तरह के टेस्ट करवाते हैं और जान ही नहीं पाते कि शरीर में होने वाली परेशानियों की असल वजह क्या है. ऐसे में आचार्य मनीष जी से जानते हैं स्ट्रेस से शरीर में दिखने वाले 3 बड़े बुरे प्रभाव और वो इससे राहत पाने के लिए क्या करने की सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें- पेट की चर्बी से परेशान हैं? थाली में शामिल करें यह सब्जी, शरीर की निकल जाएगी सारी गंदगी
स्ट्रेस के 3 बुरे असर | Body Effects of Stress
पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ना
स्ट्रेस में रहने से पेट खराब रहने लगता है, क्योंकि टेंशन की वजह से इंसान की खुराक बदलती रहती है या तो इंसान बहुत ज्यादा खाता है या बिल्कुल नहीं खाता. इसकी वजह से पेट में दर्द, गैस, कब्ज या डायरिया की समस्या पैदा होने लगती है. आचार्य मनीष जी का कहना है कि स्ट्रेस के दौरान शरीर ज्यादा मात्रा में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है.
कैसे पाएं छुटकारा?
वक्त पर खाना खाएं और ज्यादा मसालेदार खाने से बचें, क्योंकि मसाले सबसे ज्यादा पेट खराब करने का काम करते हैं.
ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होना
लंबे समय तक स्ट्रेस रहने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है और इंसान का ब्लड प्रेशर हाई रहता है और दिल की धड़कन तेज रहने की वजह से सीने में घबराहट या बेचैनी होती रहती है. इंसान के दिमाग में बुरे ख्याल आते हैं और इसका सीधा असर चेहरे पर पड़ता है.
कैसे पाएं छुटकारा?
- रोजाना गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें.
- दिन में कम से कम एक बार योग और ध्यान करने की कोशिश करें.
- कैफीन और धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें.
स्किन और बालों की समस्या
स्ट्रेस का असर आपकी खूबसूरती पर भी साफ नजर आने लगता है. इंसान की आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं और दिमाग हर वक्त सोचता रहता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्ट्रेस हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जिससे स्किन और बालों की हेल्थ खराब होती है. साथ ही, इंसान के बाल के झड़ने लगते हैं और स्किन बेजान होने लगती है.
कैसे पाएं छुटकारा?
- इससे छुटकारा पाने के लिए आपको नींद पूरी करनी है.
- खूब पानी पीना है, क्योंकि पानी से स्किन ग्लो करती है.
- अपनी डाइट में जरूरत से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें.
कब डॉक्टर के पास जाएं?
अगर स्ट्रेस की वजह से आप जरूरत से ज्यादा परेशान हो रहे हैं या नींद ना आने की समस्या, घबराहट होना, चिड़चिड़ापन या शरीर में दर्द की शिकायत है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- अगर 3 हफ्ते से ज्यादा दिखें ये 2 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच, कैंसर स्पेशलिस्ट ने बताया गले के कैंसर का हो सकता है साइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
12 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
16 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
18 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines