पेट की चर्बी से परेशान हैं? थाली में शामिल करें यह सब्जी, शरीर की निकल जाएगी सारी गंदगी

Pet Ki Charbi Kam Karne Wali Sabzi: अगर आपका पेट जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है तो हम आपको अपनी थाली में मूली शामिल करने की सलाह देंगे. जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री के मुताबिक यह वजन कम करने में मददगार है.

Pet Ki Charbi Kam Karne Wali Sabzi

पेट की चर्बी कम करने वाली सब्जी कौन-सी है?

विज्ञापन

Vegetable for Belly Fat: आजकल पेट की चर्बी (Belly Fat) सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. इसलिए हमें गलत खाने-पीने की आदत, घंटों बैठकर काम करने की आदत और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से बचना चाहिए. साथ ही, अपनी थाली में शामिल होने वाली तमाम चीजों पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यकीनन पेट की चर्बी बढ़ेगी. बेहतर होगा कि आप पेट को राहत देने वाली सब्जी अपने आहार में शामिल करें. जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री के मुताबिक मूली खाना बेस्ट रहेगा, क्योंकि इसे खाने से पेट साफ होता है और भूख कम लगती है. आयुर्वेद में मूली को शरीर की सफाई करने वाली और वजन घटाने में मददगार सब्जी माना गया है.

इसे भी पढ़ें- रात में कितनी बार पेशाब आना होता है नॉर्मल? डॉक्टर बताते हैं कब है खतरे की घंटी

विज्ञापन

पेट की चर्बी कम करने वाली सब्जी कौन-सी है?

मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर, पानी, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह कैलोरी में कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. अगर आप इस सब्जी को अपने आहार में शामिल करते हैं तो यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा.

मूली क्यों है पेट की चर्बी घटाने में असरदार?

मूली में 95 प्रतिशत पानी होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट भी बहुत कम मात्रा में पाया जाता है. अगर कोई इंसान इसका सेवन करता है तो लंबे वक्त तक भरे पेट का एहसास होता है और वे कम खाते हैं. इसलिए मूली को वजन कम करने में मददगार है.

  • वजन घटाने में मददगार
  • कब्ज और गैस से राहत दिलाना
  • पेट की चर्बी तेजी से घटाना
  • शरीर को अंदर से डिटॉक्स करना

कब और कितनी मात्रा में खाएं मूली?

  • मूली का सेवन हफ्ते में 3 बार करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा खाने से गैस बनने लगती है.
  • दिन में मूली खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आप रात के बजाय दिन में खाएं.
  • रात में कच्ची मूली खाने से बचें, क्योंकि इससे गैस बनने लगती है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • मूली खाने से ही पेट की चर्बी कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज या वॉक करना भी जरूरी है.
  • आपको तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए.
  • भरपूर मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं.

इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया पूरे दिन एनर्जेटिक रहने का राज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ