Stones Causing Food: स्टोन्स की बीमारी गंभीर होती है, इसमें मरीज को तेज दर्द महसूस होता है। आपने अक्सर किडनी में स्टोन होने के बारे में सुना होगा। मगर स्टोन्स शरीर के कुछ अन्य अंगों में भी बन सकते हैं, जैसे पित्त की थैली। पित्त की थैली में पथरी होना भी एक कॉमन प्रॉब्लम है। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी के जरिए ही होता है। सर्जरी से बचने के लिए पित्ताशय की पथरी की रोकथाम करना जरूरी होता है। पित्ताशय लिवर के पीछे के हिस्से में होता है जो डाइजेशन का काम करने में मदद करता है। पित्त की थैली को Gallbladder भी कहते हैं। खाने की इन चीजों से पित्त की थैली में स्टोन बन सकते हैं।
Gallbladder स्टोन्स क्या हैं?
इसे पित्ताशय की पथरी कहते हैं, जिसमें पित्त की थैली में ठोस पदार्थ जमने लगते हैं। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से पित्ताशय के स्टोन्स की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा फैट वाले फूड्स, स्नैक्स, फास्ट-फूड और मीठी चीजों को खाने से पित्ताशय की पथरी का रिस्क बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
इन 5 अनहेल्दी फूड्स से बनाएं दूरी
1. ज्यादा तला हुआ खाना- खाने-पीने की ऐसी चीजें जिनमें फैट ज्यादा होता है या जो ज्यादा तेल में बनाई जाती हैं। ऐसी चीजों को खाने से भी गॉलब्लेडर स्टोन्स का खतरा बढ़ता है। तले हुए खाने में पकौड़े, समोसे व कई अन्य स्ट्रीट फूड्स शामिल हैं।
2. मैदे से बनी चीजें- मैदे से बनी चीजों में भी ट्रांस फैट होता है, ये फैट स्टोन्स की वृद्धि में मदद करते हैं। इनमें रिफाइंड कार्ब्स भी होते हैं, जो पित्त की थैली में स्टोन बनाने का काम करते हैं। इसलिए आपको ब्रेड, पिज्जा या फिर ज्यादा बिस्कुट खाने से भी परहेज करना चाहिए।
3. शराब का सेवन करना- ज्यादा शराब पीने से पित्त की थैली सिकुड़ने लगती है, जिससे पित्त की थैली की कार्यक्षमता धीमी हो जाती है। ऐसे में स्टोन्स बनने की समस्या बढ़ जाती है। यहीं नहीं, ज्यादा शराब पीने से पित्त की थैली के कैंसर की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
4. शुगर प्रोडक्ट्स- ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स, जिसमें अधिक मात्रा में चीनी का इस्तेमाल होता है, वे भी पित्ताशय के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनका ज्यादा सेवन भी पित्त की थैली में स्टोन बनने में बढ़ावा देता है। आपको केक, पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए।
5. डिब्बाबंद फूड आइटम्स- आजकल इंस्टेंट फूड्स का सेवन काफी बढ़ गया है। लोग अपनी रसोई में भर-भर के डिब्बाबंद फूड आइटम्स को स्टोर करने लगे हैं। खाने-पीने की इन चीजों के सेवन से भी पित्त की थैली में स्टोन बन सकते हैं क्योंकि इनमें प्रेजर्वेटिव की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
गॉलब्लैडर स्टोन्स के संकेत
1. पेट में तेज दर्द होना
2. उल्टी और मतली होना
3. बुखार
4. पीलिया
5. मल का रंग सफेद होना
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
6 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
10 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
10 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
13 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
14 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines