Pet Me Ulcer Ke Lakshan: पेट के अल्सर को गैस्ट्रिक अल्सर भी कहते हैं. यह खुले घाव होते हैं जो पेट की परत पर पनपने लगते हैं. इन अल्सर के कारण ना सिर्फ पेट में दर्द होता है बल्कि असहजता महसूस होने लगती है और जबतक इलाज ना कराया जाए तबतक व्यक्ति को राहत नहीं मिलती है. ऐसे में इन अल्सर की समय रहते पहचान करना जरूरी होता है. यहां जानिए पेट का अल्सर (Stomach Ulcer) होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – व्रत में पेट हो जाता है खराब तो थाली में शामिल करें यह आटा, पचाने में है बेहद आसान
पेट में अल्सर के लक्षण | Stomach Ulcer Symptoms
पेट में जलन होना – पेट में अल्सर होने के कारण पेट में जलन महसूस होती है. खाना खाने के बीच में ऐसा ज्यादा होता है या पेट खाली होने पर यह जलन होती है. खाना खा लेने के बाद राहत मिल सकती है.
पेट फूलना – कम खाने पर भी पेट फूला हुआ और भरा हुआ महसूस होता है. इससे पेट में मरोड़ सी लगती है.
उल्टी आना – हर दिन सुबह उल्टी होना पेट की किसी समस्या का इशारा हो सकता है. अल्सर में भी आयदिन उल्टी आती है.
भूख में कमी आना – अल्सर के कारण भूख में कमी आ जाती है. कुछ भी खाने का मन नहीं करता है. इस कारण अक्सर ही ना चाहते हुए वजन कम होने लगता है.
अपच होना – अल्सर का एक लक्षण यह भी है कि इससे अपच हो जाती है. कुछ भी खाने पर खाना नहीं पचता है और सीने में जलन महसूस होने लगती है.
ये लक्षण भी आ सकते हैं नजर
- अल्सर होने पर कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है.
- पीठ में दर्द हो सकता है.
- पेट में अकड़न और लड़कियों को पीरियड्स जैसे क्रैंप्स होने लगते हैं.
- मूड बदलता रहता है और पेट की तकलीफ के कारण हर समय इरिटेशन महसूस होती है.
- अल्सर के कारण शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इस कमी के चलते त्वचा और बालों की रंगत में बदलाव दिख सकता है.
- पोषक तत्वों की कमी के कारण नाखून खुरदुरे या पतले हो सकते हैं.
ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं
अगर आपको उल्टी में कभी खून नजर आए, गहरे काले रंग का मल आए या फिर पेट में लंबे समय तक ना जाने वाला दर्द महसूस हो और सांस लेने में तकलीफ हो तो इस दिक्कत को इग्नोर ना करें और डॉक्टर को दिखाएं.
यह भी पढ़ें – कौन सी बीमारी में सबसे ज्यादा भूख लगती है? यहां जानिए बार-बार भूख लगने का क्या कारण हो सकता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
50 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines