हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stomach Care Tips: पेट से जुड़े रोगों को जड़ से दूर करेगा ये नुस्खा? ऐसे करें तैयार

Stomach Care Tips: अगर आपको हमेशा पेट में गैस, अपच या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं परेशान करती हैं, तो आपको ये तीन बीज खाना शुरू कर देना चाहिए। इस तरीके से सेवन करने से फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Stomach Care Tips

Stomach Care Tips: पाचन की समस्याएं सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में हो सकती हैं। हालांकि, यह एक आम समस्या है लेकिन इतनी गंभीर है कि अगर ज्यादा बढ़ जाए, तो पूरा-पूरा दिन इंसान परेशान रहता है। जी हां, पेट में दर्द या गैस कई बार घंटों या रात-रात भर रहता है। दस्त की समस्या ठीक होने में कई बार एक से दो दिन लग जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो एक्सपर्ट ने शेयर किए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

पेट की हर समस्या का छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर सलीम जैदी ने 3 बीजों को खाने की सलाह दी है। सलीम जैदी एक यूनानी डॉक्टर और यूट्यूबर हैं, जो अपने पेज पर सेहतमंद वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- बिना सर्जरी राम कपूर ने कैसे घटाया 55 किलो वजन?

विज्ञापन

क्या है एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर सलीम बताते हैं कि इन 3 सीड्स की मदद से अपच, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या से राहत मिलेगी। ये 3 बीज हैं- अजवाइन, जीरा और सौंफ।

  1. जीरा- इसे खाने से ब्लोटिंग में मदद मिलती है और पाचन सुधरता है।
  2. अजवाइन- ये बीज गैस की समस्या को दूर करते हैं और गट को साफ करते हैं।
  3. सौंफ- एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में सहायक है और पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।

क्या है यह नुस्खा?

इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको 2 गिलास पानी को पैन में डालकर उबालना होगा, इसके बाद इसमें तीनों बीज- 1 चम्मच सौंफ, आधा चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबालना होगा। जब यह ड्रिंक पककर आधी हो जाए, तो यह तैयार है। रोजाना खाली पेट हल्का गर्म ही इस ड्रिंक का सेवन करें। इससे न सिर्फ पाचन में सुधार होता है बल्कि मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।

विज्ञापन

और क्या करें?

  1. आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें।
  2. पानी के साथ अन्य लिक्विड्स का सेवन करें।
  3. खाने के साथ दही या छाछ पिएं।
  4. ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना न खाएं।
  5. रोजाना वॉक करना भी फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola