Symptoms Of Stomach Cancer: आजकल देशभर में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, धूम्रपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जाती है. कई लोग पेट दर्द, गैस, अपच या भूख कम लगने जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यही संकेत गंभीर बीमारी की शुरुआत भी हो सकते हैं. पेट का कैंसर भी ऐसी ही बीमारी है, जो शुरुआती समय में साफ लक्षण नहीं दिखाती, इसलिए मरीज को बीमारी का पता देर से चलता है और जब बीमारी का पता चलने लगता है, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है. अगर शरीर रोज कुछ अलग संकेत दे रहा है, खासकर सुबह के समय, तो सतर्क होना जरूरी है, हम आपको इस स्टोरी में पेट के कैंसर को लेकर कुछ अहम लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो अमूमन सुबह दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं गुजरात का फेमस खमन ढोकला, इस रेसिपी से मिलेगा बाजार जैसा मुलायम स्वाद
पेट का कैंसर क्या है और क्यों होता है? Stomach Cancer Reason
पेट का कैंसर तब होता है जब पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. यह ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़कर आसपास के अंगों को भी प्रभावित कर सकता है.कई एक्सपर्ट्स का मनना है कि, खराब खानपान, ज्यादा नमक वाला भोजन, प्रोसेस्ड फूड, धूम्रपान, शराब, लंबे समय तक पेट में संक्रमण, परिवार में कैंसर का इतिहास और कमजोर पाचन तंत्र इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं. कई बार लंबे समय तक अपच, पेट फूलना, जल्दी पेट भर जाना या बिना कारण वजन घटना भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं, इसलिए बार-बार होने वाली पेट संबंधी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए.
सुबह बाथरूम जाते समय दिख सकते हैं ये संकेत Pet Ke Cancer Ke Shuruati Lakshan
सुबह के समय शरीर कई संकेत देता है, अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है;
- मल में खून दिखना या काला मल आना.
- पेट साफ न होना या कब्ज बने रहना.
- बार-बार दस्त या मल त्याग परेशानी होना.
- पेट में तेज दर्द या मरोड़ महसूस होना.
- सुबह जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना.
- भूख कम लगना और कमजोरी महसूस होना.
- पेट भारी रहना या सूजन महसूस होना.
- बिना कारण तेजी से वजन घटना.
ध्यान रखें, ये लक्षण सिर्फ कैंसर के ही नहीं, दूसरी बीमारियों में भी हो सकते हैं, इसलिए सही इलाज तभी मिलेग जब आप इन्हें देख कर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
पेट के कैंसर से कैसे बचें? Stomach Cancer Se Bachne Ke Upay
पेट के कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली सबसे जरूरी है. ताजा फल, हरी सब्जियां, फाइबर वाला भोजन और साफ पानी का सेवन करें. जंक फूड, ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और बहुत ज्यादा नमक वाले भोजन से दूरी बनाएं. धूम्रपान और शराब से बचें, क्योंकि ये कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं, साथ ही, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें और वजन कंट्रोल में रखें. अगर परिवार में किसी को कैंसर रहा हो, तो नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें. किसी भी तरह की समस्या हो, जैसे पेट दर्द आदि, तो खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सही सलाह लें.
यह भी पढ़ें: कितने डिग्री तापमान में जलने लग जाती है इंसानों की स्किन? हैरान कर देगा जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
7 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines