Green Juice Benefits: गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं ये पांच तरह के ग्रीन जूस, आज से ही शुरू करें सेवन

Green Juice Benefits

Green Juice Benefits

Green Juice Benefits: गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की परेशानी शुरू हो जाती है। जैसे- डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचना। इस तरह की तमाम परेशानियां हर किसी को परेशान करने लगती है। इसलिए लोग फिट रहने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं।

विज्ञापन

गर्मी के मौसम में शरीर को तरल पदार्थों की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको पांच ग्रीन जूस के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपको कई फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में इन पांच ग्रीन जूस का करें सेवन

1. पालक का जूस फायदेमंद

विज्ञापन

इस बात से तो कोई भी अनजान नहीं है कि हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में आप अपनी डाइट में पालक का जूस शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और खून की कमी भी नहीं होगी।

2. करेले का जूस भी बेहद फायदेमंद

विज्ञापन

यूं तो करेले का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए ये उतना ही फायदेमंद भी होता है। करेले के जूस का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों बहुत फायदा होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।

3. लौकी का जूस भी असरदार

विज्ञापन

लौकी में मौजूद विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको कई परेशानियों से राहत मिलती है।

विज्ञापन

4. गन्ने का जूस भी मददगार

गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस को सबसे ज्यादा सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसलिए आप इसका भी सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

5. एलोवेरा का जूस भी फायदेमंद

एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसके जूस का सेवन करने से आप कई बीमारियों से भी दूर रहते है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से दूर सखते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ