Standing For 30 Seconds Benefits: सेहतमंद रहने के लिए फिजिकली फिट रहना भी जरूरी है। आपकी फिजिक इस बात का संकेत देती है कि आपकी हड्डियां और मांसपेशियां कितनी मजबूत है। अगर आप 30 सेकंड तक एक पैर पर संतुलन बनाए रखने में सक्षम है तो यह आपकी बेहतर सेहत का संकेत है। मगर सिर्फ 30 सेकंड तक एक पैर पर खड़ा होना इतना आसान नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं उनका शरीर गिरने में समय नहीं लगाता है, जिससे इन लोगों में चोट लगने की संभावनाएं ज्यादा रहती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के गिरने के जोखिम को कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका उनके खड़े होकर बैलेंस बनाने पर निर्भर करता है। डॉक्टर ए.के. साहनी के मुताबिक उम्र बढ़ने के बाद यह परेशानी ज्यादा हो सकती है क्योंकि धीरे-धीरे आयु ज्यादा होने से शारीरिक क्षमताएं कमजोर हो जाती है। अगर कोई 30 सेकंड से कम खड़ा हो पा रहा है तो यह सीधा इशारा करता है कि उस शख्स के घुटने से लेकर चलने में भी समस्याएं पैदा होंगी। इन लोगों में किसी चीज को ज्यादा देर तक पकड़ने में भी परेशानी होगी। ये सभी एक बीमारी का इशारा करते है, जिसका नाम प्रोप्रियोसेप्शन है।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
क्या है प्रोप्रियोसेप्शन?
हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं है जो मेडिकल वर्ल्ड में पैदा हुई हो। यह एक प्रकार की समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ होती है। इस समस्या में लोगों को गिरने के जोखिम ज्यादा रहते हैं। इन लोगों को शारीरिक संतुलन कमजोर होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि ऐसे लोगों की मांसपेशियां भी ढीली होती है, जो उन्हें ज्यादा समय के लिए एक पैर पर खड़े होने से रोकती है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
30 सेकंड तक खड़े होने के फायदे
1. अच्छा संतुलन और स्थिरता- कम से कम 30 सेकंड तक खड़े हो पा रहे हैं तो यह आपके निचले शरीर की ताकत को दर्शाता है।
2. स्वस्थ जोड़े- संतुलन बनाए रखना आपके जोड़ों की ताकत खासकर टखनों, घुटनों और कूल्हों के हेल्दी होने का संकेत है।
3. मानसिक स्वास्थ्य- कुछ शोध बताते हैं कि संतुलन बनाए रखने से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत पर भी पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ता है।
4.रोग मुक्त- अगर आप 30 सेकंड तक खड़े हो पा रहे हैं तो आप गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट के रोगों से, पैरों के दर्द और स्ट्रेस से भी बच सकते हैं।
5. इसके अलावा, जो लोग 30 सेकंड तक खड़े होने में सक्षम हैं उन्हें बॉडी पॉश्चर, मोटापा, शुगर से लेकर कमर के दर्द में भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines