अलर्ट! 30 सेकेंड तक 1 पैर पर नहीं हो पाते खड़े? हो जाएं सावधान, गंभीर है यह संकेत

Standing For 30 Seconds Benefits: अगर आप अपने एक पैर पर लगातार 30 सेकंड तक खड़े रह सकते हैं तो यह आपकी सेहत से जुड़ा एक अच्छा संकेत है। वहीं, जिन लोगों के लिए ऐसा करना मुश्किल हो रहा हैं उनमें जोखिम भी ज्यादा हो सकता है। जानिए डॉक्टर इस बारे में क्या बताते हैं।

अलर्ट! 30 सेकेंड तक 1 पैर पर नहीं हो पाते खड़े? हो जाएं सावधान, गंभीर है यह संकेत

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Standing For 30 Seconds Benefits: सेहतमंद रहने के लिए फिजिकली फिट रहना भी जरूरी है। आपकी फिजिक इस बात का संकेत देती है कि आपकी हड्डियां और मांसपेशियां कितनी मजबूत है। अगर आप 30 सेकंड तक एक पैर पर संतुलन बनाए रखने में सक्षम है तो यह आपकी बेहतर सेहत का संकेत है। मगर सिर्फ 30 सेकंड तक एक पैर पर खड़ा होना इतना आसान नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं उनका शरीर गिरने में समय नहीं लगाता है, जिससे इन लोगों में चोट लगने की संभावनाएं ज्यादा रहती है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के गिरने के जोखिम को कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका उनके खड़े होकर बैलेंस बनाने पर निर्भर करता है। डॉक्टर ए.के. साहनी के मुताबिक उम्र बढ़ने के बाद यह परेशानी ज्यादा हो सकती है क्योंकि धीरे-धीरे आयु ज्यादा होने से शारीरिक क्षमताएं कमजोर हो जाती है। अगर कोई 30 सेकंड से कम खड़ा हो पा रहा है तो यह सीधा इशारा करता है कि उस शख्स के घुटने से लेकर चलने में भी समस्याएं पैदा होंगी। इन लोगों में किसी चीज को ज्यादा देर तक पकड़ने में भी परेशानी होगी। ये सभी एक बीमारी का इशारा करते है, जिसका नाम प्रोप्रियोसेप्शन है।

विज्ञापन

क्या है प्रोप्रियोसेप्शन?

हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं है जो मेडिकल वर्ल्ड में पैदा हुई हो। यह एक प्रकार की समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ होती है। इस समस्या में लोगों को गिरने के जोखिम ज्यादा रहते हैं। इन लोगों को शारीरिक संतुलन कमजोर होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि ऐसे लोगों की मांसपेशियां भी ढीली होती है, जो उन्हें ज्यादा समय के लिए एक पैर पर खड़े होने से रोकती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

30 सेकंड तक खड़े होने के फायदे

विज्ञापन

1. अच्छा संतुलन और स्थिरता- कम से कम 30 सेकंड तक खड़े हो पा रहे हैं तो यह आपके निचले शरीर की ताकत को दर्शाता है।

2. स्वस्थ जोड़े- संतुलन बनाए रखना आपके जोड़ों की ताकत खासकर टखनों, घुटनों और कूल्हों के हेल्दी होने का संकेत है।

विज्ञापन

3. मानसिक स्वास्थ्य- कुछ शोध बताते हैं कि संतुलन बनाए रखने से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत पर भी पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ता है।

4.रोग मुक्त- अगर आप 30 सेकंड तक खड़े हो पा रहे हैं तो आप गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट के रोगों से,  पैरों के दर्द और स्ट्रेस से भी बच सकते हैं।

विज्ञापन

5. इसके अलावा, जो लोग 30 सेकंड तक खड़े होने में सक्षम हैं उन्हें बॉडी पॉश्चर, मोटापा, शुगर से लेकर कमर के दर्द में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ