BTS के मशहूर सदस्य वी यानी किम तेह्युंग के नाम कौन नहीं जानता. इनके गाने सिर्फ साउथ कोरिया में नहीं, बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं. खासतौर से जनरेशन जेड के लोगों में के पॉप का अलग ही क्रूज है. अगर आप भी वी की फैंस लिस्ट में शामिल हैं तो यह खबर आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती है. हाल ही में वी ने अपनी सेहत को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद फैंस हैरान है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया कि वह करीब ढाई साल से कम सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने यह जानकारी 12 अगस्त को अपने दोस्त यानी बीटीएस के दूसरे सदस्य Jungkook के साथ बातचीत के दौरान दी थी. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि क्या है कोई बीमारी है या इसका कोई इलाज आसानी से किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Shilpa Shetty 51 की उम्र में भी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए करती हैं यह योग, आप भी जानिए शिल्पा की फिटनेस का राज
एक कान से सिर्फ 30 फीसदी देता है सुनाई
V ने बताया कि दोनों कानों की सुनने में काफी अंतर है. अगर एक कान से सुनने की क्षमता 100 फीसदी है तो वहीं दूसरे कान से वह करीब 30 फीसदी ही सुन पाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो उस समस्या का सामना दाहिने कान में कर रहे हैं. हालांकि, सिंगर ने कहा कि उन्होंने पहले इस समस्या के बारे में आर्मी के फैंस को नहीं बताया था. अब उन्होंने खुलकर अपनी परेशानी को फैंस के साथ साझा किया है.
ढाई साल पहले हुई थी ये परेशानी
लाइव के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें यह समस्या उनकी सैन्य सेवा के दौरान और बढ़ गई थी. उस समय उन्होंने शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की बातों के चलते वह इसे मानसिक मजबूती से जुड़ी समस्या समझने लगे थे. हालांकि, बाद में जब परेशानी बनी रही तो उन्होंने मेडिकल मदद लेना शुरू किया.
लगातार कर रहे हैं डॉक्टर से बात
वी ने बताया कि वह फिलहाल वो इस बीमारी की दवा ले रहे हैं और अस्पताल जाकर इलाज करा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी सेहत को लेकर अब जरूरी मेडिकल केयर पर ध्यान दे रहे हैं.
क्या है हियरिंग लॉस प्रॉब्लम?
इस दौरान इंसान को अचानक कम सुनाई देने लगता है. यह एक कान या दोनों कानों में हो सकता है. एक कान से कम सुनाई देने पर इंसान को चीजें समझने में दिक्कत हो सकती है. हालांकि, वी ने अपनी समस्या का कोई खास मेडिकल डायग्नोसिस लोगों को नहीं बताया है.
इसे भी पढ़ें- डेंगू में प्लेटलेट्स गिरना कितना खतरनाक? AIIMS की गाइडलाइन से समझें क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
2 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
2 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
6 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
7 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
11 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines