Sonu Nigam Surgery: सिंगर सोनू निगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. सोनू वीडियो में मोहम्मद रफी का गाना गा रहे हैं. लेकिन, हैरान करने वाला यह है कि सोनू गाना अपने घर या किसी स्टेज पर नहीं बल्कि ऑपरेशन थिएटर में लेटे हुए सर्जरी के दौरान गा रहे हैं. सोनू फिल्म दुलारी का सुहानी रात ढल चुकी है गाना गा रहे थे जिसे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी. वीडियो देख फैंस ने सोनू की आवाज की वाहवाही तो खूब की लेकिन सोनू की सेहत (Sonu Nigam Health) को लेकर चिंता भी जताई. सभी का एक ही सवाल था कि आखिर सोनू को हुआ क्या है. यहां जानिए किस परेशानी के चलते सोनू निगम की सर्जरी हुई है.
यह भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि आंतों में सूजन है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज के लक्षण
सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई है
सोनू निगम को पिछले कुछ समय से बाईं रिंग फिंगर में ग्रोथ की दिक्कत हो रही थी. इसीलिए 4 महीने पहले भी सोनू की एक सर्जरी हुई थी. इस सर्जरी में ग्रोथ को हटा दिया गया था लेकिन यह ग्रोथ फिर से बढ़ने लगी थी और इसीलिए एकबार फिर सोनू निगम को सर्जरी करानी पड़ी. सोनू निगम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि यह दिक्कत उनकी आर्थराइटिस की कंडीशन के चलते भी हो सकती है.
क्यों गाया ऑपरेशन थिएटर में गाना
सोनू ने गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि उन्होंने डॉ. निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए यह गाना गाया है. सोनू ने लिखा कि दर्द में भी उन्हें संगीत की खुशी थी. सोनू ने बताया कि जिस समय ऑपरेशन चल रहा था थिएटर में कुछ गाने बज रहे थे. कुछ गानों में संगीत के साथ आवाज थी और कुछ संगीत भर थे. जहां सिर्फ संगीत था वहां सोनू खुद ही गाने लगे थे.
नर्व डैमेज से हो चुके हैं दोचार
सोनू निगम कुछ समय पहले ही नर्व डैमेज की दिक्कत से दोचार हो रहे थे. सोनू लगातार दर्द में थे. वे 20 दिनों तक दर्द में थे और उन्हें लगा था कि यह दर्द गलत पॉजीशन में सोने से या फिर गलत वर्कआउट करने से हुई है. इस दर्द से सोनू को इतना परेशान कर दिया था कि वे दर्द के चलते अपना सिर भी हिला नहीं पा रहे थे.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज में नजर आते हैं ये 11 वॉर्निंग साइन, ICMR की मेडिकल जर्नल में छपी रिपोर्ट में बताए गए लक्षण, पहचानें इस तरह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
43 mins agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
4 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
5 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines