डायबिटीज में नजर आते हैं ये 11 वॉर्निंग साइन, ICMR की मेडिकल जर्नल में छपी रिपोर्ट में बताए गए लक्षण, पहचानें इस तरह

Diabetes Symptoms: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान पत्रिका में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि डायबिटीज के वॉर्निंग साइन क्या हैं और डायबिटीज होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं. इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो डायबिटीज को मैनेज करना सीखा जा सकता है.

Diabetes Ke Lashan

शुगर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं?

Diabetes Warning Signs: डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर के अंदर ब्लड शुगर या ग्लूकोज का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है. डायबिटीज ऐसी कंडीशन है जो पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती है लेकिन व्यक्ति इसे मैनेज करना सीखकर बेहतर जिंदगी जी सकता है. लेकिन, डायबिटीज का समय रहते पता लगाना जरूरी है जिससे यह शरीर को ज्यादा नुकसान ना पहुंचा सके. इसपर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की मेडिकल जर्नल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण (Diabetes Symptoms) कैसे नजर आते हैं और इन लक्षणों को किस तरह पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज के वॉर्निंग साइन और लक्षण

डायबिटीज में शरीर को सालों पहले से डैमेज होना शुरू हो जाता है. लक्षण पहचाने जाएं उससे पहले ही दिक्कतें थोड़ी-थोड़ी पनपती चली जाती हैं. ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज में ये वॉर्निंग साइन नजर आ सकते हैं –

  1. बिना वजह वजन कम होना
  2. हमेशा ही थकान महसूस होना
  3. इरिटेटेड महससू करना
  4. जननांगों पर, स्किन पर, यूरिनरी ट्रैक्ट में, ओरल कैविटी में आयदिन इंफेक्शन होना और चोट लगने पर चोट का धीरे भरना
  5. मुंह में सूखापन महसूस होना
  6. पैरों में जलन महसूस होना, दर्द होना और सुन्नपन्न महसूस होना
  7. खुजली होना
  8. खाना खाने के कुछ घंटों बाद ब्लड शुगर का गिरना
  9. गर्दन पर काले धब्बे नजर आना, बगलों में या जननांगों के पास इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण कालापन दिखना
  10. देखने में दिक्कत आना
  11. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होना

डायबिटीज के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना और बहुत भूख लगना भी शामिल है. इसके अलावा, ब्लड शुगर का बढ़ जाना (High Blood Sugar) और बेचैनी होना और शरीर में दर्द रहना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं.

विज्ञापन

प्री-डायबिटीज को पहचानना भी है जरूरी

प्रीडायबिटीज स्टेज में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है. प्रीडायबिटीज में व्यक्ति को खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद ब्लड शुगर गिरने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. यह इंसुलिन मेटाबॉलिज्म के बिगड़ने का संकेत हो सकता है. ऐसे में व्यक्ति को स्क्रीनिंग या डायबिटीज का टेस्ट जरूर कराना चाहिए.

विज्ञापन

किन लोगों में डायबिटीज होने का रिस्क ज्यादा होता है

कई स्टडीज में इस बात का जिक्र किया गया है कि डायबिटीज का खतरा किन लोगों को ज्यादा है. ये ऐसे कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं जो व्यक्ति में डायबिटीज की वजह बन सकते हैं –

विज्ञापन
  • परिवार में अगर किसी को डायबिटीज रही हो
  • जिनकी उम्र 35 वर्ष से ज्यादा है
  • वजन ज्यादा होना या मोटापा
  • अपर बॉडी या कमर का ज्यादा बड़ा होना
  • ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो अगर
  • हाल ही में अगर वजन बढ़ा हो
  • जीवनशैली एक्टिव ना होना
  • गैस्टेशनल डायबिटीज.

यह भी पढ़ें – महिलाओं में यीस्ट संक्रमण के क्या लक्षण हैं? स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया Yeast Infection से कैसे मिलेगा छुटकारा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ