सोनू निगम को हुआ Excruciating Pain, जानें क्या है यह मेडिकल कंडीशन

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अपनी पीठ में तेज दर्द हो रहा है। यह दर्द एक्सक्रूशिएटिंग पेन के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस प्रकार के दर्द के बारे में सबकुछ।

photo credit-freepik - 2025-02-04T083705.889

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, सोनू निगम को उस वीडियो में पीठ में तेज दर्द महसूस हो रहा है। उनका पुणे में लाइव शो था, उन्हें उसी इवेंट के दौरान ही तेज दर्द हुआ था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें परफॉर्म करते हुए बहुत तेज दर्द हो रहा था, ये उनकी लाइफ के सबसे कठिन दिन हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। सोनू निगम को जो दर्द महसूस हो रहा था उसे मेडिकल भाषा में Excruciating Pain कहते हैं। आइए जानते हैं इस कंडीशन के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इट इज रीटन कनाडा यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए वीडियो में इस दर्द के बारे में बात की गई है, जिसमें बताया गया है कि इसमें इंसान को अत्यधिक तीव्र और असहनीय दर्द होता है। यह दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। Excruciating, इस शब्द का मतलब होता है इतना दर्दनाक कि सहन करना कठिन हो। इस प्रकार के दर्द को महसूस करने वाले इंसान को मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से कठिनाई महसूस होती है।

विज्ञापन

यह दर्द किसी मेडिकल कंडीशन के कारण हो सकता है, जैसे:

1. नर्व पेन- यह दर्द नर्वस में चोट या दबाव के कारण होता है।

विज्ञापन

2.जॉइंट प्रॉब्लम्स- गठिया और जोड़ों की समस्याओं में दर्द होना, जो कि काफी तेज होता है। अर्थराइटिस के रोगियों में भी ऐसा दर्द होता है।

3. हड्डी में चोट- फ्रैक्चर, हड्डियों का टूटना या चोट लगने पर भी अत्यधिक दर्द होता है।

विज्ञापन

4. मसल्स पेन और क्रैम्प्स- मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन होने से भी बहुत तेज और अचानक दर्द होता है।

5. इंटरनल ऑर्गेन में दर्द- कई बार हमें शरीर के आंतरिक अंगों में समस्याओं जैसे अपेंडिसाइटिस या किडनी स्टोन की समस्या में दर्द होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

Excruciating Pain के संकेत

  1. अत्यधिक और असहनीय दर्द होना।
  2. दर्द के साथ जकड़न या उस अंग का सुन्न हो जाना।
  3. मानसिक तनाव, घबराहट और चिंता होना।
  4. नॉर्मल एक्टिविटीज को करने में कठिनाई होना।
  5. इस प्रकार के दर्द में जलन और उस अंग या हिस्से में फड़फड़ाहट महसूस होती है।

विज्ञापन

Excruciating Pain शरीर के किन हिस्सों में होता है?

हालांकि, यह शरीर में कहीं भी हो सकता है। लेकिन इसके कुछ प्रमुख अंग भी है, जहां दर्द अमूमन महसूस होता है। ये अंग हैं:

  • 1. घुटनों में दर्द
  • 2. पीठ में दर्द
  • 3. सिर में दर्द
  • 4. गर्दन में दर्द
  • 5. कैंसर या स्टोन वाले हिस्सों में दर्द

फैंस ने जताई चिंता

सोनू निगम को इस हालत में देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। उनके फैंस ने पोस्ट पर कमेंट कर उनका हाल भी पूछा है। कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक ने कमेंट कर कहा ‘गॉड ब्लेस यू सोनू जी, आप हम सब की इंस्पिरेशन हैं’।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ