Right Way To Sleep: नींद हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. सही तरह से सोया जाए तो व्यक्ति अगले दिन एनर्जी के साथ उठता है और अपनी दिनचर्या पूरी करता है. लेकिन, सही तरह से ना सोया जाए तो इससे अगला पूरा दिन शरीर में बेचैनी तो रहती ही है, साथ ही गलत पॉजीशन में सोने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने लगता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि सोने की सही पॉजीशन क्या है और किस तरह से सोने पर कमर में दर्द नहीं होता है.
सोने की सही पॉजीशन क्या है
- बाबा रामदेव बताते हैं कि बहुत से लोगों को पैर के ऊपर पैर रखकर सोने की आदत होती है. लेकिन, अगर इस तरह से लंबे समय तक सोया जाए तो रीढ़ की हड्डी का बैलेंस बिगड़ता है.
- कुछ लोग माथे के ऊपर हाथ रखकर सोते हैं. इससे कंधे का और गर्दन के ऊपर वाले हिस्से का बैलेंस बिगड़ता है.
बहुत से लोग पेट के बल सोने की आदत डाल लेते हैं. इससे कमर का दर्द होने लगता है और जल्दी जाता नहीं है.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे
क्या है सोने का सही तरीका
योगगुरु के अनुसार, हमेशा शवासन में सोना चाहिए. शवासन में सोना यानी पीठ के बल लेटकर हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखकर और पैरों को फैलाकर सोना चाहिए. इसके अलावा अगर करवट लेकर सोना है तो हाथ पर या तकिए सिर रखकर एक घुटने के ऊपर दूसरा घुटना और एड़ी के ऊपर एड़ी रखकर सोया जा सकता है. इस तरह से सोना शरीर की सेहत के लिए अच्छा होता है.
तकिया कितना ऊंचा होना चाहिए
सोने के लिए सही ऊंचाई का तकिया लेकर सोना जरूरी होता है. जब आप टेढ़े लेटते हैं तो सिर और कंधे के बीच जितनी दूरी है उतनी ही ऊंचाई का तकिया लेकर आपको सोना चाहिए. तकिया लगाने के बाद भी हाथ को सीधा फैलाकर सोना चाहिए. आप दाईं या बाईं तरफ सो सकते हैं.
कैसे उठना चाहिए
बाबा रामदेव कहते हैं कि उठने का सही तरीका भी लोग नहीं जानते हैं. लेटने के बाद गलत तरीके से उठा जाए तो कमर पर झटका लग सकता है. उठने का सही तरीका है करवट लेकर उठना. आराम से करवट लेकर उठा जाए तो शरीर पर कहीं झटका नहीं लगता है और शरीर को हानि नहीं होती है.
बैठने का सही तरीका क्या है
गलत तरीके से बैठने के सैकड़ों तरीके हैं. बाबा रामदेव कहते हैं लोगों को पता ही नहीं है कि सही तरह से किस तरह बैठा जाता है. गलत तरीके से बैठने पर रीढ़ की हड्डी का पोज बिगड़ता है. गलत तरीके से बैठकर खाना खाने से भी बचना चाहिए. कमर झुकाकर बैठना, कमर को तानकर बैठना या पैरों को टेढ़ा करके बैठना सही नहीं है. बाबा रामदेव के अनुसार आलती-पालती मारकर सीधे होकर बैठना चाहिए. कमर अंदर की तरफ झुकी हुई या बाहर की तरफ तनी हुई नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
13 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
15 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
16 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
17 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
18 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
22 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines