फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय

Fatty Liver Ayurvedic Remedies: अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे कि इससे छुटकारा कैसे पाएं तो बाबा रामदेव की सलाह आपके काम आएगी. बाबा रामदेव बता रहे हैं वो कौन से आयुर्वेदिक या घरेलू नुस्खे हैं जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं.

Fatty Liver

फैटी लिवर के घरेलू उपाय बता रहे हैं बाबा रामदेव.

Fatty Liver Kaise Thik Kare: लिवर की बीमारियां शरीर के लिए घातक साबित होती हैं. खानपान अगर सही ना हो तो लिवर में फैटी सब्सटेंस जमने पर फैटी लिवर की दिक्कत होने लगती है. वहीं, शराब का सेवन लिवर को खराब करता है. फैटी लिवर के कारण इंफ्लेमेशन बढ़ती है, फाइबरोसिस, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता है जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में वक्त रहते फैटी लिवर को ठीक करने की कोशिश करना जरूरी है. अक्सर ही कहा जाता है कि फैटी लिवर परमानेंट होता है जिसे रिवर्स नहीं किया जा सकता, लेकिन योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का कहना है कि फैटी लिवर को फिर से ठीक कर सकते हैं. यहां जानिए योगगुरु के अनुसार किस तरह फैटी लिवर की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया कैसे ठीक होगा फैटी लिवर

  • बाबा रामदेव बतात हैं कि फैटी लिवर की दिक्कत में खानपान को सही करके लिवर की सेहत दुरुस्त रखी जा सकती है. शुरुआत गाय का दूध पीने से करें. बाबा रामदेव बताते हैं कि गाय का दूध पीने पर लिवर को फायदा मिलता है.
  • अनार, सेब और पपीता जैसे फलों को खानपान का हिस्सा बना लें. बाबा रामदेव की सलाह है कि आपको नाश्ते में फल ही खाने चाहिए.
  • फैटी लिवर को ठीक करने के लिए ताजा धनिया, कासनी, गोखरू, नीम और पीपल के पत्तों को मिलाकर जूस बनाकर पिया जा सकता है. इससे लिवर की दिक्कत कम होती है.
  • लौकी के जूस को भी बाबा रामदेव फैटी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद बताते हैं. लिवर को ठीक करने के लिए लौकी की सादा सब्जी या लौकी का जूस पिया जा सकता है.
  • बाबा रामदेव कहते हैं कि मूली भी लिवर के लिए बेहद अच्छी होती है.

फैटी लिवर होने के क्या कारण हैं

लिवर में फैट बिल्ड-अप क्यों होता है इसका सटीक जवाब नहीं है, लेकिन ऐसी कई कंडीशंस हैं जो फैटी लिवर होने में योगदान देती हैं –

विज्ञापन
  • परिवार में किसी को फैटी लिवर हुआ हो या लिवर की दिक्कत (Liver Disease) रही हो तो फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है.
  • वजन ज्यादा होने पर लिवर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
  • टाइप-2 डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर में लिवर में फैट डिपॉजिट हो सकता है.
  • शरीर में हाई फैट्स, हाई कॉलेस्ट्रोल या ट्राइग्लाइसेराइड्स के हाई लेवल्स फैटी लिवर की वजह बनते हैं.
  • मेटाबॉलिक सिंड्रोम, पीसीओएस, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, अंडरएक्टिव थायराइड या हार्मोनल दिक्कतें फैटी लिवर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं.

फैटी लिवर होने के क्या लक्षण हैं

पीली त्वचा – लिवर की दिक्कत होने पर त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है. पीलिया भी हो सकता है.

विज्ञापन

दर्द – पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है. पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन महसूस होता है.

भूख में कमी – लिवर की दिक्कत हो तो भूख में कमी आ जाती है.

विज्ञापन

वेट लॉस – फैटी लिवर होने पर तेजी से वजन कम होने लगता है. बिना किसी कारण वजन कम होता महसूस हो तो यह लिवर की दिक्कत का संकेत हो सकता है..

गहरे रंग का पेशाब – फैटी लिवर का एक संकेत (Fatty Liver Symptoms) यह भी है कि पेशाब का रंग गहरा हो जाता है.

विज्ञापन

सूजन – पेट के साथ ही पैरों में सूजन नजर आ सकती है.
चोट लगना – चोट जल्दी लगती है लेकिन जल्दी भरती नहीं है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ