सोने की सही पोजीशन कौन सी है? बाबा रामदेव ने बताया सोने का सही तरीका क्या है, ऐसे नहीं होगा कमर या पैरों में दर्द

Sone Ka Sahi Tarika: बाबा रामदेव ने बताया कि बहुत से लोगों को सोने का सही तरीका मालूम नहीं होता है. गलत तरीके से सोया जाए तो इससे सेहत जरूरत से ज्यादा प्रभावित होती है और खराब हो सकती है. ऐसे में सही तरह से सोना जरूरी होता है.

Sleeping Position

सोने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Right Way To Sleep: नींद हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. सही तरह से सोया जाए तो व्यक्ति अगले दिन एनर्जी के साथ उठता है और अपनी दिनचर्या पूरी करता है. लेकिन, सही तरह से ना सोया जाए तो इससे अगला पूरा दिन शरीर में बेचैनी तो रहती ही है, साथ ही गलत पॉजीशन में सोने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने लगता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि सोने की सही पॉजीशन क्या है और किस तरह से सोने पर कमर में दर्द नहीं होता है.

विज्ञापन

सोने की सही पॉजीशन क्या है

  • बाबा रामदेव बताते हैं कि बहुत से लोगों को पैर के ऊपर पैर रखकर सोने की आदत होती है. लेकिन, अगर इस तरह से लंबे समय तक सोया जाए तो रीढ़ की हड्डी का बैलेंस बिगड़ता है.
  • कुछ लोग माथे के ऊपर हाथ रखकर सोते हैं. इससे कंधे का और गर्दन के ऊपर वाले हिस्से का बैलेंस बिगड़ता है.
    बहुत से लोग पेट के बल सोने की आदत डाल लेते हैं. इससे कमर का दर्द होने लगता है और जल्दी जाता नहीं है.

यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे

विज्ञापन

क्या है सोने का सही तरीका

योगगुरु के अनुसार, हमेशा शवासन में सोना चाहिए. शवासन में सोना यानी पीठ के बल लेटकर हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखकर और पैरों को फैलाकर सोना चाहिए. इसके अलावा अगर करवट लेकर सोना है तो हाथ पर या तकिए सिर रखकर एक घुटने के ऊपर दूसरा घुटना और एड़ी के ऊपर एड़ी रखकर सोया जा सकता है. इस तरह से सोना शरीर की सेहत के लिए अच्छा होता है.

विज्ञापन

तकिया कितना ऊंचा होना चाहिए

सोने के लिए सही ऊंचाई का तकिया लेकर सोना जरूरी होता है. जब आप टेढ़े लेटते हैं तो सिर और कंधे के बीच जितनी दूरी है उतनी ही ऊंचाई का तकिया लेकर आपको सोना चाहिए. तकिया लगाने के बाद भी हाथ को सीधा फैलाकर सोना चाहिए. आप दाईं या बाईं तरफ सो सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे उठना चाहिए

बाबा रामदेव कहते हैं कि उठने का सही तरीका भी लोग नहीं जानते हैं. लेटने के बाद गलत तरीके से उठा जाए तो कमर पर झटका लग सकता है. उठने का सही तरीका है करवट लेकर उठना. आराम से करवट लेकर उठा जाए तो शरीर पर कहीं झटका नहीं लगता है और शरीर को हानि नहीं होती है.

विज्ञापन

बैठने का सही तरीका क्या है

गलत तरीके से बैठने के सैकड़ों तरीके हैं. बाबा रामदेव कहते हैं लोगों को पता ही नहीं है कि सही तरह से किस तरह बैठा जाता है. गलत तरीके से बैठने पर रीढ़ की हड्डी का पोज बिगड़ता है. गलत तरीके से बैठकर खाना खाने से भी बचना चाहिए. कमर झुकाकर बैठना, कमर को तानकर बैठना या पैरों को टेढ़ा करके बैठना सही नहीं है. बाबा रामदेव के अनुसार आलती-पालती मारकर सीधे होकर बैठना चाहिए. कमर अंदर की तरफ झुकी हुई या बाहर की तरफ तनी हुई नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ