हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Snoring Effects: खर्राटे लेने वालों को 3 गंभीर बीमारियों का खतरा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Snoring Effects: खर्राटे आना एक बेहद ही सामान्य सी समस्या है। लेकिन रोज और हर किसी को खर्राटे आना गंभीर बीमारी का संकेत होता है। हालांकि ऐसा होना, आमतौर पर स्लीप एप्नीया नामक बीमारी का लक्षण होता है लेकिन देश के जाने-माने कार्डियो एक्सपर्ट खर्राटे से और भी कई गंभीर बीमारियों का संबंध बताते हैं।

विज्ञापन
Snoring Side Effects

Snoring Effects: खर्राटे लेना एक कॉमन प्रॉब्लम है। हर घर में अमूमन एक ऐसा व्यक्ति जरूर होता है, जो खर्राटे लेता है। कई लोगों को तो खर्राटे इतने ज्यादा तेज आते हैं, कि उनके आस-पास लोग सोने से भी बचते हैं। पर क्या आप जानते हैं मामूली लगने वाली यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है? जी हां, ऐसा है। खर्राटे वैसे तो कभी-कभी भी किसी को आ सकती है लेकिन वह बीमारी नहीं होती है। साथ ही, बूढ़े लोगों को खर्राटे आना भी कॉमन माना जाता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की अडवाइस।

स्नोरिंग यानी खर्राटों के बारे में हमें देश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट रमाकांत पांडा बता रहे हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट शो में इस बारे में बताया कि कैसे खर्राटे आना भी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

खर्राटे क्यों आते हैं?

खर्राटे रात को सोते समय गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से आते हैं। दरअसल, कुछ लोगों को रात के समय सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है, उन्हें नाक के रास्ते सांस लेते समय रुकावट महसूस होती है, इसलिए खर्राटे आते हैं। कुछ लोगों को रात के समय नाक बंद होने की परेशानी रहती है, उन्हें भी खर्राटे आते हैं। बूढ़े लोगों को ज्यादा खर्राटे आते हैं, क्योंकि इन लोगों की मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं और ये लोग फिजिकल थोड़े कम एक्टिव होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

किन बीमारियों का रिस्क?

1. हार्ट डिजीज- डॉक्टर रमाकांत बताते हैं कि खर्राटे बैड हेल्थ की ओर इशारा करते हैं, जो लोग कम एक्सरसाइज करते हैं, खराब असंतुलित भोजन खाते हैं या जिनका वेट ज्यादा होता है, उन्हें खर्राटे ज्यादा आते हैं। इन लोगों को, खासतौर पर जो युवा हैं, उन्हें ज्यादा खर्राटे आना हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ाता है।

विज्ञापन

2. डायबिटीज- डॉक्टर बताते हैं कि खर्राटे और स्लीप एप्नीया, जो कि नींद की एक बीमारी है, के कारण शरीर की शारीरिक गतिविधि और इंसुलिन का प्रभाव गलत तरीके से होता है। इससे उन लोगों में डायबिटीज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि शरीर शुगर को सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाता है।

3. हाई ब्लड प्रेशर- एक्सपर्ट के अनुसार, खर्राटे ज्यादा तेज आने का मतलब ब्लड प्रेशर की बीमारी भी हो सकती है। इन लोगों में हाइपरटेंशन की बीमारियां इसलिए होती हैं, क्योंकि खर्राटे लेने से खून में ऑक्सीजन का स्तर धीमा हो जाता है। कई बार खर्राटे लेने से हार्ट में भी ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, जिससे भी हार्ट अटैक आ जाता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, ज्यादा खर्राटे लेने से डिप्रेशन, मेमोरी लॉस या सुबह के समय सिर में दर्द की समस्या भी हो सकती हैं।

खर्राटे कम कैसे करें?

  • अपने सोने का पोश्चर बदलें, पीठ के बल कम सोएं।
  • रूम में ह्यूमिडिफायर लगवाएं, इससे हवा में नमी बनी रहती है।
  • अच्छी आदतों का पालन करें जैसे स्मोकिंग और शराब का सेवन कम करें।
  • वेट मैनेजमेंट भी जरूरी है।
  • परेशानी ज्यादा होने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola