हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sleeping Problems: गहरी नींद के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, मान लीजिए डॉक्टर की सलाह

Sleeping Problems: नींद न आने की समस्या इतनी ज्यादा गंभीर हो रही है कि आजकल हर उम्र के लोगों को यह प्रभावित कर रही है। आइए सीनियर डॉक्टर से जानते हैं सिंपल स्लीपिंग टेक्निक्स और उनके फायदे।

विज्ञापन

Sleeping Problems: नींद न आना, समय पर न सोना एक ऐसी उभरती हुई समस्या है, जो दुनियाभर के लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत भी नींद की समस्या से पीड़ित लोगों में सबसे ऊपर रहता है। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं। गूगल स्कॉलर जैसी विश्वसनीय संस्थाओं की रिसर्च में भी पाया गया है कि अपने देश में 25% लोगों को नींद से जुड़ी बीमारियां हैं। वहीं, गूगल सर्च इस आंकड़े को 50% तक होने की बात कहता है। नींद की समस्या इस साल सबसे ज्यादा चर्चाओं में भी रही है। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन तीन आसान टिप्स की मदद लीजिए।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सुशीला कटारिया, जो कि इंटरनल मेडिसिन मेदांता गुरुग्राम की सीनियर डायरेक्टर हैं, बताती हैं कि नींद अधूरी या खराब होने से मन और शरीर दोनों पर ही प्रभाव डालता है। इससे हार्ट हेल्थ, हाई बीपी जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ता है। हमारे खान-पान और डेली रूटीन में नींद का भी अच्छा होना जरूरी है। आपको व्यायाम और स्क्रीन टाइम पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है ताकि नींद प्रभावित न हो।

विज्ञापन

Photo Credit-Freepik

इन 3 आसान मेथड से नींद में सुधार होगा

1. मिलिट्री मैथड

विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार, यह मेथड अमेरिकी आर्मी द्वारा फॉलो किया जाता है। इस तरीके से 10 सेकेंड में नींद आ जाएगी। इसे फॉलो करने के लिए आपको लेटना होगा, फिर आंखें बंद करके चेहरे की मांसपेशियों को ढीला करना होगा। इसके बाद कंधों को भी ढीला कर दें और धीरे-धीरे सांसें बाहर को छोड़ें और शरीर को पूरी तरह ढीला कर दें। 10 सेकेंड में आपको नींद आने लगेगी।

2. पीएमआर टेक्निक

विज्ञापन

इस टेक्निक में पूरे शरीर को तनावमुक्त करना होता है। इस मेथड में आपको सबसे पहले 5 सेकेंड के लिए अपनी भौंहों को ऊपर की ओर खींचना है ताकि मांसपेशियों का तनाव कम हो सके। इसके बाद बिल्कुल वैसे ही आपको अपने गालों में खिंचाव लाना होगा, चेहरे की मांसपेशियों की थकावट दूर हो सके। 10 सेकेंड इस तरह से रिलैक्स करें और फिर आंखें बंद करके सोने का प्रयास करें।

3. शांत दृश्य के बारे में सोचें

विज्ञापन

इंसोमनिया नींद से जुड़ी एक बीमारी है। इनके मरीजों को अपने आस-पास शांत माहौल बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। शांत रहने वाले कार्यकलापों को फॉलो करना चाहिए। अपने दिमाग में पॉजिटिव और शांति वाले वातावरण के बारे में सोचें, जैसे किसी झरने के बारे में सोचें या झरने के पानी वाला म्यूजिक सुनें।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola