सर्दियों में ज्यादा नींद खतरनाक या फायदेमंद? क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Sleeping More In Winter Reason: सर्दियों के दिनों में कंबल छोड़कर बाहर जाने का मन बिल्कुल नहीं करता है। इसका क्या कारण है? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से सब कुछ।

Sleeping more in winter

photo credit-freepik

Sleeping More In Winter Reason: सर्दियों की सुबह आलस भरी होती है। किसी का भी मन नहीं करता है कि वह कंबल-रजाई छोड़कर बाहर काम के लिए निकल पाए। फिर चाहे हम कितने अलार्म सेट कर लें, हमें आलस के मारे बार-बार नींद आती रहती है। मगर क्या आप जानते हैं ठंडे मौसम में हमें इतनी नींद आती क्यों है? कुछ लोगों को, तो शाम के समय अंधेरा होते ही नींद आने लगती है। हालांकि, यह कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन इस बारे में जानना जरूरी है क्योंकि पर्यावरण में परिवर्तन होता है, जिससे हमारी बॉडी में एक हार्मोन रिलीज होता है। सर्दियों में नींद का पैटर्न बदल जाता है। आइए जानते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं। इस बारे में हम आपको साधना हेल्थ यूट्यूब पेज पर शेयर एक वीडियो द्वारा आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन

सर्दियो में इन कारणों से आती हैं ज्यादा नींद

1. शरीर में धूप कम लगना- ठंड के मौसम में दिन छोटे और रातें लंबी हो जाती है, जिससे हम सूरज की रोशनी के संपर्क में कम रहते हैं। इससे हमारे शरीर का सिर्केडियन रिदम प्रभावित होता है, जिससे शरीर को यह संदेश मिलता है कि हमें कब सोना है और कब जागना है।

विज्ञापन

2. विटामिन डी की कमी- इस मौसम में शरीर को विटामिन-डी सही से नहीं मिल पाता है, जिसका कारण पर्याप्त धूप न मिलना है। साधना हेल्थ नामक यूट्यूब पेज पर शेयर एक वीडियो में बताया गया है कि कैसे यह मौसम नींदों को प्रभावित करता है।

विज्ञापन

3. मड स्विंग्स- सर्दियों के मौसम में लोगों को उदासी, चिंता, स्ट्रेस और खुश न रहने जैसी समस्याएं भी होती रहती है। इसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर भी कहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं सर्दियों में इन कारणों से हमारा ब्रेन थकने लगता है, जिससे नींद अधिक आती है।

Sleeping more in winter

photo credit-freepik

विज्ञापन

ज्यादा सोने के नुकसान

इससे हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियां घेर सकती है, जैसे कि मोटापा, सिरदर्द, पीठ का दर्द और डिप्रेशन की समस्या। इसके अलावा, दिल की बीमारियों और डायबिटीज का भी रिस्क बढ़ जाता है।

नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

  1. रूम का तापमान सही रखें।
  2. सर्दियों में कुछ समय धूप में भी रहें।
  3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  4. सर्दियों में अपने शरीर को एक्टिव रखें।
  5. सही आहार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ