काम के साथ खाना भी जरूरी! जानें वर्कप्लेस में लंच स्किप करना कितना खतरनाक?

Skipping Meals: दिन में 3 मील खाना जरूरी होता है ताकि हम स्वस्थ रह सकें। मगर आजकल ऑफिसों में वर्कलोड इतना है कि लोग खाना छोड़कर काम करने को प्राथमिकता देते हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी इस आदत से आपकी सेहत को क्या नुकसान हो रहा है?

SKIPPING MEALS

SKIPPING MEALS

Skipping Meals: ऑफिस में वर्क प्रेशर होना कॉमन है लेकिन काम के चलते सेहत पर ध्यान न देना भी गलत है। अगर आप भी जल्दी काम करने के लिए अपने लंच या ब्रेकफास्ट को स्किप कर रहे हैं तो यह आदत आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। कहते हैं, आप चाहे घर पर हों या फिर बाहर, आपको अपना खाना खाना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। दिन में तीन पर्याप्त और पौष्टिक मील्स खाना जरूरी होता है ताकि आप स्वस्थ रह सकें। मगर लोग काम के चलते खाना भी अवॉइड करने लगे हैं। आपकी यह आदत आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा रही है, जानिए।

खाना स्किप करने के नुकसान

कोलेस्ट्रॉल इंबैलेंस

जब हम काम करते हैं तो हमारा दिमाग तेजी से एक्टिव होता है, अगर इस बीच आप अपना खाना-पीना छोड़ देंगे तो इसका गलत प्रभाव हमारे दिल पर पड़ेगा। ऑफिस में काम करते समय हमें हेल्दी और लो कैलोरी वाला खाना खाना चाहिए, मगर लंच स्किप करने से आपको कुछ टाइम बाद भूख लग सकती है। उस भूख को मिटाने के लिए आप जंक फूड का सेवन करेंगे। जंक फूड के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और फैट बढ़ता है।

हृदय रोग

अगर आप लंच नहीं करेंगे तो ब्लड प्रेशर के स्तर में भी उतार-चढ़ाव होता रहेगा। यह उतार-चढ़ाव भी हार्ट को प्रभावित कर सकता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक के चांसेस बढ़ते हैं। एक हेल्थ रिसर्च के अनुसार जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं उनमें 87% तक हृदय रोग होने का खतरा रहता है। इन लोगों को हमेशा यानी कार्यस्थल पर भी बीपी में असंतुलन की समस्या रहती है।

डायबिटीज

खाना ना खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खाना अवॉइड करने से ब्लड में शुगर स्पाइक होता है जिससे इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। डायबिटीज के मरीजों को मील्स अवॉइड करने से मना किया जाता है। खाना स्किप करने से शुगर और हार्ट की समस्याओं के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकता है।

SKIPPING MEALS

अन्य नुकसान

अगर आप लंच और नाश्ता अवॉइड करते हैं तो बीच-बीच में ऐसी चीजों का सेवन कतई न करें जो आपके शुगर लेवल को और डिसटर्ब कर सकती हैं। जैसे कुछ लोग काम करते समय कुछ न कुछ पैकेट वाली चीजें खाते हैं। इन चीजों से शरीर को पोषण भी नहीं मिलता है और यह आपको बीमार भी कर सकते हैं। ऐसे फूड आइटम्स इंसुलिन का बैलेंस बिगाड़ते हैं जिससे टाइप-2 डायबिटीज, डाइजेशन की समस्याएं बढ़ती हैं। खाना स्किप करने से शरीर में चर्बी ज्यादा बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है।

कैसे बचें इस आदत से?

इसके लिए बेहतर तरीका है कि आप अपने डेस्क पर हमेशा कुछ हेल्दी चीजें, जैसे:- मखाना, ड्राई फ्रूट्स, रागी चिप्स या फल रखें। अगर आप लंच नहीं कर पा रहे हैं तो काम करते हुए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ