Skin care tips: स्किन का ग्लो बढ़ाने में पपीता फायदेमंद होता है। चेहरे पर पपीता लगाने से कई लाभ मिलते हैं। इसमें पाए जाने वाला एंजाइम “पापेन” चेहरे के काले धब्बों, झुर्रियों और झाइयों को कम करता है। इतना ही नहीं पपीता चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पपीते में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
अभी पढ़ें – तेज गर्मी कर रही है परेशान? तो झटपट बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी थाई आइस्ड टी, जानें रेसिपी
चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है पपीता
अपने खास गुणों के चलते पपीता चेहरे को नमी देता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की गंदगी साफ होती है और स्किन चमकदार बनी रहती है। आप पपीते से तैयार एक घरेलू नुस्खे को अपनाकर चेहरे की रौनक बढ़ा सकते हैं। नीचे जानिए उसके बारे में….
ग्लोइंग स्किन के लिए पपीता का घरेलू नुस्खा
- सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा मिला लें।
- फिर विटामिन ई-युक्त तेल की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं।
- इसका अच्छी तरह से पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- फिर हल्के हाथों से मसाज करें।
- मसाज करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- आप ऐसा हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – लंच में बनाएं न्यू फ्लेवर्ड चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा बार-बार खाने का करेगा मन, जानें रेसिपी
चहरे पर पपीता लगाने के फायदे
- पपीते के इस घरेलू नुस्खे से स्किन में निखार आता है।
- जो लोग आयली स्किन से परेशान हैं उन्हें बहुत फायदा मिलता है।
- चेहरे पर मौजूद पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है और चेहरे पर नमी बनी रहती है।
- पपीता चेहरे पर मौजूद काले धब्बे और झुर्रियां दूर करता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
14 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
17 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
18 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
20 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
22 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
23 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines