क्या सिर की रूसी HIV का संकेत है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे पता चलेगा किस पुरुष को एचआईवी है

HIV Ke Lakshan: रूसी यानी सिर में डैंड्रफ होना आम बात है, लेकिन अगर आपको लगातार रूसी का सामना करना पड़ रहा है या साथ में पपड़ी जमा हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कई बार पुरुषों में रूसी होना HIV का संकेत हो सकता है. 

Hair Dandruff Is HIV

कैसे पता चलेगा HIV है? Image Credit- Shutterstock

Hair Dandruff Is HIV: सिर में रूसी होना बहुत ही आम समस्या है, जिसका सामना ज्यादातर लोग कर रहे हैं. ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी और लगातार झड़ते बालों का भी सामना कर रहे हैं. कई बार शैंपू या क्रीम से रूसी से छुटकारा नहीं मिलता और पपड़ी जमने की समस्या भी होने लगती है. ऐसा खानपान पर ध्यान ना देने की वजह से हो सकता है, लेकिन कई बार यह मामला गंभीर हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग इस बारे में सोचते नहीं हैं कि रूसी होने की वजह HIV हो सकता है. यह हम सोच भी नहीं सकते, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर फहद इम्तियाज ने बताया कि उनके पास एक ऐसा मरीज आया जिसके सिर में डैंड्रफ था. इसका इलाज किया गया और पता चला कि इस आदमी को HIV की शिकायत है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि किस तरह पुरुष HIV जैसी बीमारी का पता लगा सकते हैं. इसके लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सिर की रूसी HIV का संकेत है?

ऐसा अक्सर नहीं होता क्योंकि ज्यादा मामलों में रूसी की समस्या HIV का संकेत नहीं मानी गई है, लेकिन ऐसा कुछ मामलों में देखा गया है. हालांकि, सिर में रूसी होने के कई कारण हो सकते हैं. 

  • स्कैल्प का सूखा होना
  • ज्यादा ऑयली होना
  • फंगल इंफेक्शन
  • ज्यादा स्ट्रेस लेना
  • गलत शैंपू का इस्तेमाल करना
  • ठंडा मौसम होना
  • हार्मोनल बदलाव होना 

कैसे पता चलेगा HIV है?

HIV की बीमारी का पता टेस्ट से लगाया जा सकता है. इस बीमारी का कोई सटीक नहीं है, लेकिन लक्षणों का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है. अगर आपको नीचे बताए गए संकेतों में से कुछ भी 4 हफ्तों से ज्यादा हो रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.

विज्ञापन
  • लगातार बुखार रहना
  • गले में खराश होना
  • शरीर में दर्द होना
  • ज्यादा थकान रहना
  • गर्दन या बगल में सूजन आना
  • स्किन इंफेक्शन होना
  • वजन कम होना
  • बार-बार बीमार पड़ना
  • लंबे समय तक डायरिया रहना
  • रात में पसीना आना 

सिर में बहुत ज्यादा डैंड्रफ हो तो क्या करें?

अगर आपके सिर में बहुत ज्यादा खुजली है तो आपको डॉक्टर की सलाह पर एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. स्कैल्प को साफ रखने की कोशिश करें ताकि यह किसी गंभीर बीमारी का रूप ना ले सके. अगर बालों को साफ रखा जाएगा तो रूसी की समस्या से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ