साइनस के इन 5 शुरुआती संकेतों को इग्नोर करना पड़ेगा भारी, ये घरेलू उपाय आएंगे काम

Sinus Home Remedies: साइनस एक गंभीर बीमारी है। इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। यह रोग सर्दियों के मौसम में काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय।

Sinus Home Remedies,

Sinus Home Remedies,

Sinus Home Remedies: साइनस की बीमारी आजकल बहुत आम हो गई है, यह बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण लोगों को ज्यादा परेशान करती है। अगर इसे शुरुआती चरण में ही पहचान कर सही उपाय किए जाएं, तो आप बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। साइनस का रोग बड़े लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो सर्दियों में ज्यादा एक्टिव हो जाता है। इसमें नाक और सिर के आसपास दर्द महसूस होता है। साइनस का इन्फेक्शन 1 से लेकर 8 हफ्तों तक इंसान के शरीर में रह सकता है। हम आपको इस रोग के कुछ शुरुआती संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इग्नोर करना सही नहीं है और कुछ आसान उपाय, जो काफी असरदार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइनस के शुरुआती संकेत

  1.  नाक बंद होना या लगातार बहना।
  2.  सिर और चेहरे में दर्द, खासतौर पर नाक के हिस्सों में दर्द होना।
  3.  गले में खराश और खांसी आना।
  4. थकान और कमजोरी महसूस करना।
  5. सूंघने और स्वाद को पहचानने की क्षमता का कम होना।

क्या है इसके घरेलू उपाय

साइनस का इलाज घर में भी किया जा सकता है यदि आप सही उपचार करें। हम आपको साइनस के लिए हकीम सुलेमान के द्वारा बताए गए नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो सरल और असरदार हैं। इसके लिए आपको 100 ग्राम अलसी लेनी होगी, उन्नाब 100 ग्राम और 100 ग्राम लिसोड़ा लेना होगा। इसके बाद 20 ग्राम पिपली लें। अब इन सभी चीजों का एक दरदरा पाउडर बनाकर तैयार कर लें। इस पाउडर को आपको सुबह-शाम दो बार 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ लेना होगा। हकीम सुलेमान बताते हैं कि आपको इस आयुर्वेदिक दवा का असर 1 महीने के अंदर-अंदर भी दिखने लगेगा।

विज्ञापन

और क्या करें?

हकीम सुलेमान बताते हैं कि साइनस के मरीजों को इसके साथ दूध और दूध से बनी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही, खट्टी चीजों को भी खाने से बचें। अगर इन सभी नियमों के पालन के बाद भी अगर आप ठीक नहीं हो रहे हैं, तो फिर मेडिकल हेल्प ले सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ