Gas While Fasting: नवरात्रि में लोग नौ दिनों का या आगे-पीछे के दिनों में व्रत रखते हैं. व्रत रखना यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद है और शरीर को डिटॉक्स करता है, लेकिन लंबे-लंबे समय तक कुछ ना खाने पर या तला हुआ व्रताहार लेने पर पेट में गैस हो सकती है. इसे गैस के कारण हर समय पेट फूला हुआ महसूस होता है, पाचन सही ना होने पर तबीयत खराब लगती है और पेट में दर्द होने लगता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सा आटा (Gas Relieving Flour) है जिसे खाने पर पेट की गैस कम होने में मदद मिलती है. इस आटे को खाने की सलाह डाइटीशियन लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शैयर किए गए एक वीडियो में दी है. डाइटीशियन का कहना है कि यह आटा कमजोर पाचन को बेहतर करता है, हल्का होता है और ग्लूटन फ्री भी है.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज के मरीज रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत तो जरूर दें इन 5 बातों पर ध्यान, सेहत को नहीं होगा नुकसान
व्रत में किस आटे से पाचन रहेगा अच्छा
डाइटीशियन लीमा महाजन का कहना है कि व्रत में खाने के लिए सिंखाड़े का आटा अच्छा है. इस आटे को सात्विक भोजन में शामिल किया जाता है और यह शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद होता है –
शरीर में पानी जमने से रोकता है
सिंघाड़े का आटा (Water Chestnut Flour) पौटेशियम से भरपूर होता है और इसमें सोडियम की कम मात्रा होती है. ऐसे में यह आटा शरीर में पानी को जमने से रोकता है.
एनर्जी के लिए अच्छा है
सिंघाड़े का आटा (Singhara Atta) शरीर को एनर्जी देता है. यह आटा कार्बोहाइ़ड्रेट्स का अच्छा स्त्रोत होता है और इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस की भी अच्छी मात्रा होती है. नवरात्रि के व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है. ऐसे में सिंघाड़े का आटा खाया जा सकता है.
एंटी-ऑक्सीडेंट्स और खनिजों का पावरहाउस
सिंघाड़े का आटा शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा देता है. इस आटे से शरीर को पोषक तत्व और विटामिन भी मिलते हैं. ऐसे में इस आटे को व्रत की डाइट में शामिल करने पर फायदा मिलता है.
वजन घटाने में मदद
फाइबर से भरपूर होने के चलते सिंघाड़े का आटा वजन कम करने में मददगार होता है. इसे पचाना आसान होता है और यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में असर दिखाता है.
ग्लूटन फ्री होता है
सिंघाड़े का आटा ग्लूटन फ्री होता है. जो लोग ग्लूटन इंटोलरेंट हैं उनके लिए यह आटा अच्छा है.
कैसे करें थाली में शामिल
व्रत के दौरान सिंघाड़े के आटे से रोटियां बनाई जा सकती हैं, पूड़ी बना सकते हैं, पकौड़े बना सकते हैं या फिर सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कौन सी बीमारी में सबसे ज्यादा भूख लगती है? यहां जानिए बार-बार भूख लगने का क्या कारण हो सकता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
19 mins agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 hr agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
20 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
21 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
21 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
23 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines