Health Research News: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का कहर हम सबने देखा था। इस बीमारी ने पूरी दुनिया की रफ्तार रोक दी थी। इसकी चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। कई लोगों मानते हैं कि मौत का ऐसा खेल दोबारा होना बहुत मुश्किल है। लेकिन, असलियत यह है कि दुनिया अभी भी एक ऐसे साइलेंट किलर का सामना कर रही है जो साल 2050 तक लगभग 4 करोड़ लोगों की जान ले सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए यह साइलेंट किलर क्या है और कैसे इससे बचा जा सकता है।
हम बात कर रहे हैं एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट इंफेक्शंस की। इसका मतलब ऐसे संक्रमणों से है जो दवाओं को असर नहीं करने देते। ‘द लैंसेट’ जर्नल में पब्लिश हुई एक रिसर्च में बताया गया है कि साल 1900 से साल 2021 के बीच ड्रग रेजिस्टेंट संक्रमण की वजह से 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। रिसर्च में कहा गया है कि साल 2025 तक यानी अगले करीब 25 साल में इसकी वजह से करीब 4 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। इस रिसर्च ने वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल फिर भी हार्ट अटैक का खतरा!
क्यों होता है ऐसा, कितना गंभीर खतरा?
ऐसा तब होता है जब बैक्टीरिया इस तरह से इवॉल्व हो जाता है कि वह दवा के असर को सह सकता है। इसका मतलब है कि निमोनिया और डायरिया जैसी आम मानी जाने वाली बीमारियां भी जानलेवा हो सकती हैं। यानी अभी आसानी से ठीक होने वाली बीमारियां भी आने वाले समय में जान के लिए खतरा बन सकती हैं। रिसर्चर्स के अनुसार ऐसा होने का एक बड़ा कारण एंटीबायोटिक दवाओं का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना है। अगर आप भी जरा सी दिक्कत होने पर तुरंत दवाई खा लेते हैं तो यह आदत बदल लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: आंखों से जानें विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं
बचने के लिए उठाने होंगे ऐसे बड़े कदम
रिसर्च को लीड करने वाले डॉ. मोहसिन नघावी के अनुसार यह ड्रग रेजिस्टेंस की यह समस्या कई दशकों से बनी हुई है और आने वाले समय में यह खतरा और गंभीर होने वाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सबसे ज्यादा समस्या पैदा करने वाले बैक्टीरिया के लिए नई और ज्यादा असरदार एंटीबायोटिक्स डेवलप कर ली जाएं तो करीब 1.1 करोड़ लोगों को बचाया जा सकता है। ऐसे में हमें वैक्सीनेशन, नई दवाओं, बेहतर हेल्थकेयर के जरिए गंभीर इंफेक्शंस के खतरे को कम करने के लिए नई रणनीति बनाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: क्या सच में कान में ब्लास्ट हो सकते हैं ईयरफोन?
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
30 mins agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
2 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
7 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
21 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
23 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines