क्या सच में कान में फट सकते हैं ईयरफोन? क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

Earphone Side Effects: पिछले कुछ सालों में ईयरफोन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। अब लोग वायर वाले ईयरफोन्स की जगह पोर्टेबल ईयरफोन्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। क्या इन ईयरफोन्स का इस्तेमाल कानों के लिए हानिकारक है?

earbuds (1)
विज्ञापन

Earphone Side Effects: अब हर किसी की पॉकेट में पोर्टेबल ईयरफोन्स मिलते हैं। लोग उन उलझन भरी तारों के बजाय चार्जिंग वाले ईयरफोन या ईयरबड ज्यादा पसंद करते हैं। ये ईयरफोन्स यूज करने में तो काफी आसान होते हैं, मगर कुछ पैमानों पर हानिकारक भी हो सकते हैं। कानों में इन स्मार्ट ईयरफोन्स को लेकर समस्याओं के मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोगों को सुनाई देने या कान के पर्दों पर असर पड़ने से लेकर सिरदर्द भी शामिल हैं। हाल ही में टर्की से एक मामला सामने आया जिसमें एक शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ हुई घटना के बारे में बताया है, दरअसल उसकी गर्लफ्रेंड के कानों में ये ब्लूटूथ वाले ईयरफोन्स फट गए थे जिसके बाद उसे बेहरेपन का सामना करना पड़ा था।

क्या सच में कानों में ईयरफोन फट सकते हैं?

हालांकि, इस पर कोई रिसर्च या जांच सामने नहीं आई है, मगर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार माना जाता है कि कानों में तेज म्यूजिक से या ज्यादा देर तक इन ईयरफोन्स को पहनने से कान के पर्दे फट सकते हैं। कान के पर्दे, कानों की सुरक्षा तथा सुनने के काम में अहम भूमिका निभाते हैं। कान का पर्दा बाहरी और मध्य कान के बीच मौजूद होता है। कान का पर्दा कानों को इंफेक्शन होने से भी बचाता है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ लोगों को, जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है, उनमें सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

ज्यादा ईयरफोन लगाने के नुकसान

  • हर समय ईयरफोन्स का इस्तेमाल करने से बहरापन हो सकता है।
  • ईयरफोन्स से दिल की धड़कनें भी तेज हो सकती हैं, इसलिए ये हृदय रोगों को भी बढ़ा सकता है।
  • ज्यादा समय तक ईयरफोन्स लगाने से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को ईयरफोन्स पहनने से नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
  • ईयरफोन्स को पूरे दिन कानों में लगाए रखने से इन्फेक्शन हो सकता है।

earbuds

ईयरफोन्स का संभलकर इस्तेमाल करें 

  • सबसे पहले को ईयरफोन खरीदते समय ध्यान रखें कि वे किसी अच्छे ब्रांड के हों।
  • कम आवाज में गाने सुनें।
  • 60 मिनट गाना सुनने के बाद ब्रेक लें।
  • ईयरफोन्स को नियमित रूप से साफ करें।

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ