कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल फिर भी हार्ट अटैक का खतरा! नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Heart Attack Signs: असंतुलित कोलेस्ट्रॉल के स्तर से हार्ट अटैक आने की संभावनाएं रहती हैं। मगर सामान्य होने के बाद भी हार्ट अटैक का जोखिम होना कितना खतरनाक है? नई रिसर्च में हुआ खुलासा।

choelsterol

Heart Attack Signs: पिछले कुछ सालों से हार्ट डिजीज के मामले काफी बढ़ गए हैं। आजकल कम उम्र में भी हार्ट अटैक आ रहा है, और इससे होने वाली मौतें भी काफी कॉमन हैं। दिल की बीमारियों के होने का मुख्य कारण है बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल और खराब खानपान। हालांकि अब हृदय रोगों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई है और इसलिए वे अपने टेस्ट भी करवाते रहते हैं। हार्ट हेल्थ को लेकर सबसे जरूरी जांच कोलेस्ट्रॉल की होती है। रिपोर्ट्स में अगर कोलेस्ट्रॉल सामान्य हो तो लोग राहत की सांस लेते हैं। मगर एक नई रिसर्च ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं, इस नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल होने के बाद भी हार्ट अटैक आ सकता है। चलिए, जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक के बीच कनेक्शन

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है जो शरीर के लिए जरूरी होता है लेकिन सीमित मात्रा में। अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा बढ़ जाए या फिर खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में इजाफा होता है तो हार्ट अटैक आने की संभावना रहती है। हार्ट अटैक की जांच के लिए कोलेस्ट्रॉल की जांच को महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन सिर्फ इसके सामान्य होने से हार्ट अटैक नहीं आएगा, यह गलत धारणा है। हार्ट अटैक आने के कई अन्य कारण भी हैं।

विज्ञापन

हार्ट अटैक के अन्य कारण क्या हैं?

कार्डियोलॉजी एक्सपर्ट ने बताया है कि हार्ट अटैक का संबंध हमारी लाइफस्टाइल से भी है। अगर हमारी जीवनशैली बेकार है तो हृदय रोगों के होने का खतरा तेज रहता है। हाई ब्लड प्रेशर से भी हार्ट अटैक आ सकता है। डायबिटीज, मोटापा, स्‍ट्रैस और फैमिली हिस्ट्री भी कैंसर के कारण बनते हैं।

विज्ञापन

हार्ट अटैक से बचाव के लिए अपनाएं कुछ तरीके

  • हेल्दी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बनाए रखें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • तनाव कम करें।
  • संतुलित आहार खाएं।
  • स्मोकिंग से बचें।

हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत

  • छाती में दर्द महसूस करना।
  • बाएं कंधे और हाथों में दर्द होना।
  • पसीने आना।
  • जबड़े में दर्द महसूस करना।
  • बैचेनी और घबराहट होना।

ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ