5 लक्षण बताते हैं कि अब आपका दिल कमजोर होने लगा है, शरीर देता है संकेत, डॉक्टर ने किया एक्सप्लेन

Weak Heart Signs: दिल रातोंरात कमजोर नहीं होता है बल्कि धीरे-धीरे संकेत देने लगता है कि कुछ सही नहीं है. ऐसे में यहां जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बता रही हैं कि कमजोर दिल के क्या लक्षण होते हैं.

Weak Heart Signs

कैसे पता चलेगा कि आपका दिल कमजोर है, जानिए यहां.

Kamjor Dil Ke Lakshan: पूरा शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए दिल की सेहत (Heart Health) का अच्छा रहना जरूरी है. दिल अगर दुरुस्त नहीं होगा तो शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देगा. दिल खराब होने या कमजोर होने का मतलब है कि दिल ठीक तरह हार्ट पंप नहीं कर पा रहा है, शरीर का बोझ नहीं झेल पा रहा या शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ रहा है. लेकिन, दिल अचानक से एक दिन में खराब नहीं होता है बल्कि वह धीरे-धीरे संकेत देता रहता है. इन संकेतों को इग्नोर करने की भूल नहीं करनी चाहिए. ये संकेत हार्ट अटैक या स्ट्रोक की चेतावनी भी हो सकते हैं. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि दिल कमजोर (Weak Heart) होने से पहले कौन से संकेत देता है.

विज्ञापन

दिल कमजोर होने के संकेत

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि दिल कमजोर होने लगता है तो शरीर पर कुछ लक्षण नजर आना शुरू हो जाते हैं –

विज्ञापन

बेंडोपनिया – सामने झुकते ही 10 से 15 सेकंड में आपका दम भरने लगता है, सांस फूल जाती है. लेकिन, जैसे ही आप सीधे खड़े होते हैं सब ठीक हो जाता है.

खाने के बाद सुस्ती – आमतौर पर खाने के बाद थोड़ा-बहुत आलस तो आता ही है, लेकिन खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा सुस्ती और छाती में दबाव का एहसास होता है और कभी-कभी चक्कर भी आता है.

विज्ञापन

खाने के बाद पेट फूलना – थोड़ा सा भी खाना खाओ तो ऐसा लगता है जैसे पेट फूल रहा है. यह अक्सर ही होने लगता है.

शाम को पैरों में सूजन – शाम होते ही आपके पैरों में सूजन आ जाती है. आप जो भी जुराब पहनते हैं उसके निशान आपके पैरों पर नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

ओर्थोपेनअ – बिस्तर पर सीधे लेटते ही आपको घबराहट या घुटन का एहसास होने लगता है. बिना सर्दी-खांसी के अचानक ही आपको बहुत खांसी आने लगती है.

विज्ञापन

दिल कमजोर होने के क्या कारण हैं

  • दिल कई कारणों से कमजोर हो सकता है. जैसे, किसी तरह का कोरोनरी धमनी रोग या वाल्व रोग दिल को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • मधुमेह होने पर दिल कमजोर होने लगता है.
  • हाई ब्लड प्रेशर हार्ट फेलियर की वजह बनता है.
  • जरूरत से ज्यादा शराब पीने पर दिल कमजोर हो सकता है.
  • फैमिली में किसी को हार्ट प्रॉब्लम रही हो तो इससे भी व्यक्ति का दिल कमजोर होने लगता है.
  • तनाव दिल को कमजोर करने की वजह बनता है.

कमजोर दिल का क्या इलाज है

विज्ञापन

अगर दिल कमजोर होने लगा है और इसके लक्षण दिखना शुरू हो गए हैं तो हार्ट स्पेशलिस्ट (Heart Specialist) से संपर्क करना जरूरी है. इसके अलावा, नियमित व्यायाम करना, दिल की सेहत अच्छी रखने वाला भोजन करना, ज्यादा नमक के सेवन से बचना, शराब और धूम्रपान छोड़ना दिल के लिए फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ