Mother's Day Special: मां बनने के बाद शरीर देता है ये 5 गंभीर संकेत, समय रहते पहचानना है जरूरी

Maa Banne Ke Bad Sharir Mein badlaw Hona: मां बनना बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन इस दौरान एक महिला को बहुत ही कुछ सहना पड़ता है. डिलीवरी के बाद शरीर और मन दोनों में कई बड़े बदलाव आते हैं, जिसमें से कुछ नजरअंदाज नहीं किए जा सकते हैं.

Maa Banne Ke Bad Sharir Mein badlaw Hona

मां बनने के बाद शरीर में होने वाले बदलाव- Image Credit- News24

Newborn Mother Care: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है. बच्चे हो जाने के बाद एक महिला की पूरी जिंदगी बदल जाती है. खुशी के साथ-साथ थकान और हर दिन कुछ नया सीखने का एहसास, यह सब एक साथ चलता है, लेकिन इस सफर में मां के शरीर में होने वाले बदलावों पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती. बच्चे के साथ डिलीवरी के बाद मां का शरीर और मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी होता है. इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट दिव्या बालाजी कामेरकर (जो Pinky Promise की CEO और को-फाउंडर हैं) कई महिलाएं दर्द, असहजता या शरीर में बदलाव महसूस करती हैं. हालांकि, कुछ बदलाव नॉर्मल होते हैं, लेकिन कई बदलाव या परेशानियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशाब लीक होना या पेल्विक हिस्से पर असर

कई बार डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को छींकने, हंसने या वजन उठाने पर पेशाब लीक होने की समस्या होती है. कई बार पेल्विक हिस्से पर दर्द बहुत ही ज्यादा होता है. यह शरीर की कमजोरी नहीं, बल्कि पेल्विक फ्लोर मसल्स पर पड़े दबाव का असर हो सकता है.

संबंध बनाते समय दर्द होना

डिलीवरी के बाद सेक्स के दौरान दर्द होना आम बात हो सकती है. इसकी वजह हार्मोनल बदलाव, सूखापन, टांकों का असर या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि महिला को चुपचाप इसे सहना चाहिए.

विज्ञापन

स्तनपान के दौरान मूड बदलना

अक्सर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर में हार्मोन बदलते हैं, जिससे कई महिलाओं को थकान, मूड स्विंग, कमजोरी, सेक्स में रुचि कम होना या शरीर थका हुआ महसूस करता है. अगर आपको परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

पीरियड्स या हार्मोन में बदलाव

डिलीवरी के बाद पीरियड्स का पैटर्न बदल सकता है. कभी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, कभी अनियमित पीरियड्स या हार्मोनल बदलाव महसूस हो सकते हैं. इसलिए इस दौरान हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए. अगर आप दूसरा बच्चा प्लान करेंगी तो डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

खुद जैसा महसूस न करना

कई बार महिलाएं अच्छा फीलन नहीं करती हैं. लगातार थकान, उदासी, चिड़चिड़ापन, अकेलापन या खुद से जुड़ाव कम महसूस होना, ये सब संकेत हो सकते हैं कि उन्हें मदद की जरूरत है. अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो बिल्कुल भी ध्यान ना दें. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ