पुरुषों को नारियल पानी पीने से क्यों रोका जाता है? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Nariyal Pani Kyu Nahi Peena Chahiye: पुरुषों को नारियल पानी पीने से रोकने वाली बात पूरी तरह सच नहीं है. सही मात्रा में नारियल पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

why coconut water is not good for men
1 / 6
why coconut water is not good for men

Coconut Water Side Effects For Men: गर्मियों में नारियल पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं. लेकिन इसके बावजूद पुरुषों को ज्यादा नारियल पानी पीने से रोका जाता है. ऐसा क्यों है, क्या यह ड्रिंक नुकसानदायक हो सकती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

क्या पुरुषों के लिए नुकसानदायक है नारियल पानी?

क्या पुरुषों के लिए नुकसानदायक है नारियल पानी?2 / 6

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नारियल पानी पुरुषों के लिए नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

आखिर क्यों कहा जाता है कि पुरुष कम पिएं नारियल पानी?

आखिर क्यों कहा जाता है कि पुरुष कम पिएं नारियल पानी?3 / 6

नारियल पानी में पोटेशियम ज्यादा होता है. इसलिए अगर कोई पुरुष दिनभर में जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीता है तो शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ सकता है.

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए परेशानी

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए परेशानी4 / 6

नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. लेकिन जिन पुरुषों का बीपी पहले से लो रहता है, उन्हें ज्यादा नारियल पानी पीने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

किडनी मरीज करें परहेज

किडनी मरीज करें परहेज 5 / 6

अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी समस्या है तो उसे डॉक्टर की सलाह के बिना नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. ज्यादा पोटेशियम किडनी पर दबाव डाल सकता है.

पुरुषों को कितना नारियल पानी पीना चाहिए?

पुरुषों को कितना नारियल पानी पीना चाहिए?6 / 6

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति को दिन में 1 नारियल पानी आराम से पी सकता है. जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आपको बीपी, डायबिटीज या किडनी की समस्या है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन