गंदा तकिया रखने से कौनसी बीमारी होती है? आज ही जान लें ये 5 बातें

Dirty Pillow Side Effects: गंदा तकिया ना सिर्फ बेसुकूनी पैदा करता है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता. इस दौरान की जाने वाली छोटी सी लापरवाही स्किन, बाल और सांस से जुड़ी कई समस्याओं को बढ़ा सकती है.

Dirty Pillow Side Effects
1 / 7
Dirty Pillow Side Effects

Which Disease Is Caused Dirty Pillowcase: हम में से ज्यादातर लोग बिस्तर की चादर तो समय-समय पर बदल देते हैं, लेकिन तकिए की सफाई अक्सर भूल जाते हैं. गंदा तकिया सिर्फ बदबू ही नहीं फैलाता, बल्कि कई तरह की बीमारियों और स्किन प्रॉब्लम्स का कारण भी बन सकता है. तकिए में धूल, पसीना, डेड स्किन और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं.

विज्ञापन

स्किन एलर्जी और पिंपल्स होना

स्किन एलर्जी और पिंपल्स होना 2 / 7

गंदे तकिए में बैक्टीरिया होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम पैदा कर सकते हैं. अगर आप रोजाना उसी तकिए पर सोते हैं तो चेहरे पर पिंपल्स, खुजली और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

सांस से जुड़ी दिक्कतें

सांस से जुड़ी दिक्कतें3 / 7

तकिए में धूल और डस्ट माइट्स जमा होने लगते हैं. इससे एलर्जी, छींक, नाक बंद होना और अस्थमा जैसी परेशानी हो सकती है. अगर सुबह उठते ही लगातार छींक आती है.

बालों की समस्या होना

बालों की समस्या होना 4 / 7

गंदे तकिए पर सोने से बालों में गंदगी और बैक्टीरिया पहुंचते हैं. इससे डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

आंखों में इंफेक्शन होना

आंखों में इंफेक्शन होना5 / 7

अगर तकिए का कवर लंबे समय तक नहीं धोया जाए तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया आंखों तक पहुंच सकते हैं. इससे आंखों में जलन, लालपन या इंफेक्शन हो सकता है.

नींद की क्वालिटी खराब होना

नींद की क्वालिटी खराब होना6 / 7

गंदे और बदबूदार तकिए पर सोने से आरामदायक नींद नहीं आती. इससे थकान, सिरदर्द और मूड खराब रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

तकिए को कितने दिन में साफ करना चाहिए?

तकिए को कितने दिन में साफ करना चाहिए?7 / 7

तकिये का कवर हर हफ्ते बदलना चाहिए. वहीं, तकिया महीने में एक बार साफ करना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन