Liver डिजीज के ये 3 साइन कभी न करें इग्नोर, ऐसे करें बचाव

Liver Disease Signs: लिवर हमारे शरीर का अहम अंग है, जिसमें किसी प्रकार की खराबी होना हमारी सेहत को बिगाड़ सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं लिवर डिजीज के इन 3 संकेतों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

liver damage causes

liver damage causes

Liver Disease Signs: लिवर डिजीज यानी हमारे लिवर में किसी प्रकार की बीमारी होना। हमारे शरीर के हर अंग की अपनी भूमिका होती है, लिवर भी उन्हीं अंगों में से एक है। अगर इसमें किसी प्रकार की बीमारी है, तो इसके संकेतों को अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज संभव है। हालांकि, अगर लिवर में किसी प्रकार की समस्या है, तो इसके लक्षण अक्सर आम समस्याओं की तरह ही दिखते हैं, इसलिए कई लोग इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं। लिवर से जुड़ी बीमारियां शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय और संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

लिवर डिजीज के बारे में हमें डॉक्टर वीके मिश्रा, जो कानपुर बेस्ड गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं। वे अपने यूट्यूब पेज पर हेल्थ और डिजीज से संबंधित जानकारियां लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। उन्होंने लिवर की खराबी के 3 संकेतों के बारे में बताया है, जिन्हें आसानी से समझा जा सकता है।

विज्ञापन

1. आंखों और स्किन का पीला पड़ना

लिवर में समस्या होने पर आंखें पीली दिखाई देने लगती हैं, जिससे आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। यह समस्या तब होती है जब लिवर ठीक से अपना कार्य नहीं कर पाता और शरीर में बिलीरुबिन नाम का तत्व बढ़ने लगता है। अगर आपको आंखें पीली दिखाई दे रही हैं, तो धूप में आंखों को सही से चेक करें, अगर वहां भी आंखें पीली दिखें, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन

2. पेट फूलना

लिवर की समस्या होने पर पेट में सूजन, भारीपन और ऐंठन महसूस हो सकती है। ये संकेत हो सकता है कि लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, जिससे पेट में एसिड और गैस की मात्रा बढ़ रही हैं। अगर पेट की सूजन लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बैली फैट होना भी लिवर डिजीज का संकेत है।

3. दाईं ओर दर्द होना

डॉक्टर के अनुसार, अगर हमें लिवर की बीमारी है, तो आपको लिवर के नीचे दाई ओर दर्द हो सकता है। यह दर्द अक्सर सुबह के समय होता है, जिसे लोग गैस का दर्द समझकर इग्नोर कर देते हैं। इन तीन साइन्स पर हर किसी को ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके अलावा, कमजोरी, थकान, भूख में कमी और गहरे रंग का पेशाब आना भी लिवर डिजीज का संकेत है।

विज्ञापन

कैसे करें बचाव?

लिवर को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी है अपनी लाइफस्टाइल को सही रखना। अच्छी और हेल्दी आदतों का पालन करना।

  • शराब पीना बंद करें।
  • धूम्रपान अवॉइड करें।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।
  • अपनी डाइट में मौसमी फलों, सब्जियों, साबुत अनाजों के साथ फाइबर और प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन भी करना चाहिए।
  • सांसों का व्यायाम करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ