सर्दियों में हीटर की आदत से होती हैं ये 3 बीमारियां, एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा

Side Effects Of Heater: सर्दियों के मौसम में लोग घर में गर्माहट बनाए रखने के लिए हीटर रखते हैं। हीटर से घर में गर्माहट तो बनती है लेकिन इसके ज्यादा संपर्क में रहने से आपको कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Side Effects Of Heater

Side Effects Of Heater

Side Effects Of Heater: सर्दियों के मौसम में हीटर का उपयोग आरामदायक तो लगता है, लेकिन अगर हम अधिक देर तक हीटर के सामने बैठे रहें हमारे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, ठिठुरने वाली सर्दी में आपको घर के अंदर गर्माहट बनाए रखना जरूरी होता है लेकिन किसी भी चीज का अधिक इस्तेमाल हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हीटर का प्रयोग सही तरीके से करना भी जरूरी होता है, ताकि दोनों काम हो सकें। डायटीशियन प्रेरणा से जानते हैं कि हीटर इस्तेमाल करने के 3 बड़े नुकसान और यूज करने का सही तरीका।

विज्ञापन

Heater के 3 नुकसान

1. स्किन प्रॉब्लम्स

विज्ञापन

डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि हीटर के सामने लंबे समय तक बैठने से हमारी स्किन सूखी और फटी-फटी हो सकती है। दरअसल, इसका कारण घर की हवा में नमी की कमी और ज्यादा गर्मी के कारण स्किन में नमी की कमी होना है। इस कारण स्किन पर खुजली, सूजन और ड्राइनेस हो सकती है। कुछ लोगों को हीटर के सामने बैठने से पूरी बॉडी में लाल-लाल चकत्ते भी बन जाते हैं।

विज्ञापन

2. कोल्ड-कफ

डायटीशियन प्रेरणा चौहान कहती हैं कि जिन लोगों के घरों में हीटर है, वहां के लोग हमेशा सर्दी-खांसी और कफ की समस्या से परेशान रहते हैं, क्योंकि हीटर के कारण नमी नहीं होती है, इससे सीने और गले के अंदर ड्राइनेस बढ़ जाती है, जिससे आपको कभी भी इन समस्याओं से राहत नहीं मिल पाएगी।

विज्ञापन

3. पित्त बढ़ेगा

हीटर के ज्यादा संपर्क में रहने से शरीर का पित्त बढ़ता है, जिससे एसिडिटी की समस्या होती है। पाचन की समस्या नहीं होती है और घबराहट, जी मिचलाना जैसी चीजें, जो पित्त बढ़ने से होती हैं या फिर एलर्जी हो सकती हैं। जो लोग पहले से भी किसी एलर्जी के मरीज हैं, वे हीटर के संपर्क में रहेंगे, तो परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

हीटर यूज करने के लिए कुछ टिप्स

  • 1. हीटर का इस्तेमाल रातभर नहीं करना चाहिए।
  • 2. हीटर को घर के ऐसे कमरे में रखें, जहां सही वेंटिलेशन हो।
  • 3. आप रूम में हीटर रखते हैं, तो साथ में एक ह्यूमिडिफायर भी रखें या फिर 1 बाल्टी पानी रख सकते हैं। इससे रूम में नमी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ