हेल्दी शरीर के लिए खाना बहुत जरूरी है, लेकिन उसके साथ ही ये भी जरूरी है कि उसे टाइम पर खाया जाए. अक्सर लोगों की आदत रहती है कि वह रात का खाना 10 बजे, 11 बजे या फिर रात 12 बजे के बाद खाते हैं, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ऑफिस का काम, या लेट खाने की आदत. लेकिन क्या आप जानते हैं देर रात खाना खाने की आदत आपकी सेहत पर कैसा प्रभाव डाल सकती है? इस स्टोरी में हम आपको देर रात खाना खाने से शरीर पर क्या बुरा असर पड़ता है इसके बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी इस आदत को छोड़ अच्छी और बीमारी की खतरे से दूर जिंदगी जी सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Skin Infection: दाद, खाज और खुजली कर रही है परेशान? राहत दिलाने का काम करेंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे
वक्त पर खाना क्यों जरूरी है?
सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भोजन को समय पर खाना जरूरी होता है, जिसकी सलाह डॉक्टर भी देते हैं. आपने अख्सर डॉक्टरों को कहते हुए सुना होगा कि रात का खाना ज्यादा से ज्यााद 7,9 या फिर 9 बजे तक खा लेना चाहिए, इससे ज्यादा लेट करना सही नहीं है. PMC के मुताबिक, टाइम से भोजन करना पूरे शरीर की सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस आदत को छोड़कर देर रात खाना खाने की आदत बताता है, तो इसका असर शरीर पर जरूर देखने को मिलेगा.
देर रात भाजन करना क्यों सही नहीं है
PMC के अनुसार, ऐसे कई सबूत सामने आ रहे हैं, जिससे पता चलता कि खाना खाने की मात्रा, प्रकार और समय का सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. PMC के अनुसार, पिछले कई अध्ययनों में पाया गया है कि पूरे दिन का आखिरी खाना अगर देर से खाया जाए, तो कमर के घेरे यानी मोटापे की समस्या पैदा होने लगती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.
Harvard के अनुसार, नतीजों से पता चला कि देर से खाना खाने का असर भूख और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन लेप्टिन और घ्रेलिन पर गहरा असर डालता है, जो हमारे खाने की इच्छा को प्रभावित करते हैं. खासतौर पर, लेप्टिन हार्मोन का लेवल- जो पेट भरने का संकेत देता है जल्दी खाने की तुलना में देर से खाने की स्थिति में 24 घंटों के दौरान कम पाया गया. जब लोगों ने देर से खाना खाया, तो उन्होंने धीमी गति से कैलोरी बर्न की और उनमें एडिपोज टिश्यू जीन एक्सप्रेशन में ऐसे बदलाव दिखे जिनसे एडिपोजेनेसिस (फैट सेल्स का बनना) बढ़ा और लिपोलाइसिस (फैट का टूटना) कम हुआ; ये दोनों ही फैट बढ़ने को बढ़ावा देते हैं. कुल मिलाकर देर से खाना सेहत के लिए ठीक नहीं क्योंकि ऐसा करने से सेहत पर जो नुकसान पड़ेगा इनमें;
- मोटापा
- डायबिटीज
- डायबिटीज के कारण दिल से जुड़ी समस्या
- देर रात खाना खाने से खाने का ठीक से न पच पाना, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: खाली पेट 100 या 125? समझिए फास्टिंग और खाने के 2 घंटे बाद कितना होना चाहिए सेफ शुगर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
6 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines