हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

विटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद? डॉक्टर ने बताया सही तरीका

विटामिन डी की गोली पानी या खाली पेट नहीं खानी चाहिए. कैंसर हीलर सेंटर के एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि विटामिन डी की गोली हमेशा हैवी मील के साथ लेनी चाहिए. 

विज्ञापन
विटामिन डी का ओवरडोज होने से खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है, जिसे हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है. Image Credit- AI

खाने के साथ-साथ हमारे शरीर को मिनरल्स, विटामिन्स और कैल्शियम की जरूरत होती है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से हेल्दी रखने का काम करते हैं. हड्डियों से लेकर मांसपेशियों आदि को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी काफी अच्छा माना जाता है. इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है. अगर आपके भी रात में अक्सर पैर की नसें चढ़ती हैं तो डॉक्टर विटामिन डी का टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं. हालांकि, कैंसर हीलर सेंटर के एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि आजकल विटामिन डी की कमी ज्यादातर लोगों में पाई जाती है, जिसे सिर्फ धूप से कम नहीं किया जा सकता. आप विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए गोली या कोई सप्प्लिमेंट्स ले सकते हैं, लेकिन इसे लेने का सही तरीका पता होना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन डी की गोली सिर्फ पानी से खाना ठीक नहीं है. अगर आप सिर्फ पानी से बिना सोचे-समझे सप्प्लिमेंट्स लेते हैं तो शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- घुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम, सुबह बिना दर्द के उठ सकेंगे आप

विटामिन डी की कमी क्यों हो रही है?

डॉक्टर का कहना है कि आजकल विटामिन डी की कमी से हर कोई जूझ रहा है. इसकी वजह से लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं, मांसपेशियों में दर्द रहने लगा है और मूड भी ज्यादातर खराब ही रहता है. इसलिए कई लोग धूप में बैठकर इसकी कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. मगर फिर भी विटामिन डी की कमी को दूर नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें लगता है कि विटामिन डी की कमी होने की असल वजह धूप की कमी होना है. हालांकि, इसकी कमी को दूर करने के लिए आप विटामिन डी का कोई सप्प्लिमेंट ले सकते हैं.

विज्ञापन

विटामिन D की कमी के संकेत

  • विटामिन D की कमी होने से शरीर में कुछ संकेत नजर आते हैं. इस दौरान, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, हड्डियों में दर्द या कमजोरी आदि चीजें महसूस हो सकती हैं. इसलिए जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी हो सकता है.
  • बार-बार गिरना सिर्फ उम्र बढ़ने से नहीं होता, क्योंकि अगर कोई इंसान बार-बार गिर रहा है तो इसे सिर्फ बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. 
  • ऐसा आंखों की कमजोर रोशनी होने, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं या संतुलन संबंधी दिक्कतें होने की वजह से हो सकता है. इसलिए बार-बार गिरने की स्थिति में डॉक्टर से टेस्ट कराना जरूरी है. 

विटामिन D की कमी से कैसे बचें?

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक, शरीर में विटामिन डी को बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से सुबह की धूप लेनी होगी. फैटी फिश और अंडे की जर्दी खाना होगा. इसके अलावा, अपनी डाइट पर खूब ध्यान देना होगा.

ज्यादा सप्लीमेंट लेना सही नहीं 

कई लोग बिना टेस्ट और डॉक्टर की सलाह के विटामिन D सप्लीमेंट लेने लगते हैं, जो नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सप्लीमेंट हमेशा ब्लड टेस्ट रिपोर्ट की सलाह के आधार पर ही लेना चाहिए. 

विज्ञापन

विटामिन D ओवरडोज क्या है?

विटामिन डी का ओवरडोज होने से खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है, जिसे हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है. इसकी वजह से भूख न लगना, उल्टी होना, बार-बार पेशाब होना या किडनी खराब होना आदि शामिल है. ध्यान न देने पर दिल की बीमारी भी हो सकती है.

विटामिन D ओवरडोज होने के लक्षण

  • विटामिन डी खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है. इससे पेट खराब होने और उल्टा होने का खतरा बढ़ जाता है.
  • बार-बार पेशाब आने लगता है, जिसकी वजह से प्यास भी लगती है. इसलिए आपको यह लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
  • विटामिन डी का ओवरडोज दिमाग पर भी असर डालता है. इसलिए बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.  

विटामिन D की गोली पानी के साथ लेनी चाहिए या नहीं? 

कई बार विटामिन डी की गोली लेने के बाद भी इसकी कमी दूर नहीं होती है तो इसका मतलब है कि आप उन्हें सही तरीके से नहीं ले रहे हैं. पानी के साथ लेने से भी इफेक्ट हो सकता है, क्योंकि यह फैट्स में घुलने वाला सप्लीमेंट है. इसे फैट के साथ लेना बेहतर हो सकता है और अगर आप खाली पेट या पानी के साथ लेते हैं तो कुछ फायदा आपको देखने को नहीं मिलेगा. इसलिए भरे हुए पेट पर विटामिन डी की गली खाएं और इस दौरान आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

विटामिन डी के साथ हमेशा लें विटामिन के सप्लीमेंट्स  

अगर आप विटामिन डी का सप्लीमेंट ले रहे हैं और शरीर में विटामिन के2 की कमी भी है तो शरीर को काफी नुकसान हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई विटामिन डी का कोई सप्लीमेंट लेता है तो इससे मिला पोषण हड्डियों में जाकर जमा हो जाता है. हड्डियों को मजबूत करने या सप्लीमेंट्स को सही तरह से शरीर में पहुंचाने का काम विटामिन के2 करता है. अगर इसकी कमी होती है तो सारा कैल्शियम किडनी में चला जाता है. इससे स्टोन की शिकायत ज्यादा बढ़ जाती है. 

विटामिन डी कितनी मात्रा में लेनी चाहिए?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर को उसकी कितनी जरूरत है. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी का सेवन करें. हालांकि, हर रोज एक इंसान को सिर्फ 600 IU विटामिन डी की मात्रा लेनी चाहिए. अगर इससे ज्यादा करेंगे तो पहले अपने डॉक्टर से बात करें. हार्वर्ड विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब किसी इंसान में विटामिन D का लेवल बहुत कम पाया जाता है तो अक्सर सलाह दी जाती है कि वे कुछ हफ्तों तक ज्यादा मात्रा में लेनी की सलाह दी जाती है. इसलिए कई डॉक्टर 6 से 8 हफ्तों तक, हफ्ते में एक बार 50000 IU विटामिन D सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं. हालांकि, 2 महीने तक हर 2 हफ्ते में एक बार इतनी ही खुराक लेना भी काफी है. इसके बाद, रोजाना 1000 इंटरनेशनल यूनिट की खुराक लेना शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण और इलाज के ऑप्शंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Dr Tarang Krishna, Harvard, NCBI

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola