Periods Mein Dard Hona: महिलाओं को हर महीने यही दिक्कत आती है और सोचती हैं कि दर्द नेचुरल है. मगर ऐसा नहीं है पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं सामान्य होती हैं. ऐसे समय में कुछ लोग दर्द कम करने के लिए ठंडी चीजें या कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. हालांकि, यह जानना जरूरी है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से पीरियड्स का दर्द सीधे बढ़ता या घटता है, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. लेकिन इसमें मौजूद अधिक चीनी और कैफीन कुछ महिलाओं में असहजता बढ़ा सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या होगा.
इसे भी पढ़ें- सोते समय पूरे शरीर में खुजली क्यों होती है? जानिए बिस्तर पर लेटते ही Itching होने के क्या कारण हैं
क्या पीरियड्स में कोल्ड ड्रिंक पीना सही है?
विशेषज्ञों के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक पीने से गर्भाशय में होने वाली ऐंठन सीधे नहीं बढ़ती, लेकिन शुगर और कैफीन की अधिक मात्रा शरीर में सूजन, ब्लोटिंग (पेट फूलना) और बेचैनी को बढ़ा सकती है. अगर किसी महिला को कैफीन से संवेदनशीलता है, तो दर्द या चिड़चिड़ापन अधिक महसूस हो सकता है।
पीरियड्स के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए?
- शुगर वाले चीजें पीना- कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक में शुगर अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से ऊपर-नीचे हो सकती है और थकान व मूड स्विंग बढ़ सकते हैं.
- पानी कम पीना- डिहाइड्रेशन से सिरदर्द, थकान और मांसपेशियों में ऐंठन बढ़ सकती है. दिनभर पानी पीना जरूरी है.
- दर्द को नजरअंदाज करना- हल्का दर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर दर्द इतना तेज हो कि रोज के काम करना मुश्किल हो जाए या हर महीने दर्द असहनीय हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
पीरियड्स के दर्द में क्या करना चाहिए?
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं और संतुलित और पौष्टिक खाना खाएं.
- पेट के निचले हिस्से पर गर्म सिकाई करें और हल्की एक्सरसाइज या योग करें.
इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम का काढ़ा कैसे बनाया जाता है? यहां जानिए बरसात में कैसे करें Kadha तैयार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
5 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
9 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
11 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines